फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vote Awareness Campaign by School Students

स्कूली बच्चे बोलेंगे, मे आई हेल्प यू...

Wed, 02 Apr 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
Vote Awareness Campaign by School Students
मे आई हेल्प यू... यह कहते हुए शहर के पोलिंग बूथ पर कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल के छात्र भी नजर आएंगे। इसके लिए चुनाव विभाग चंडीगढ़ और स्टेट एनएसएस सेल की ओर से गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-38 वेस्ट के 59 एनएसएस विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें से 28 छात्रों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


स्टेट लायजनिंग आफिसर बिक्रम सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने पोलिंग बूथ के लिए कॉलेज के अलावा स्कूल के विद्यार्थियों को शामिल किया है। ताकि स्कूल के बच्चों को भी चुनाव के प्रति जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ पर 500 विद्यार्थी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


लोगों को करेंगे गाइड
सेक्टर-38 वेस्ट के सरकारी स्कूल के एनएसएस इंचार्ज राकेश दाहिया ने बताया कि स्कूली बच्चे पोलिंग बूथ में वोटर को आने वाली समस्या में मदद करेंगे। स्टेट लायजनिंग आफिसर बिक्रम सिंह राणा ने बताया कि प्रति बूथ में दो बच्चों की ड्यूटी लर्गाई जाएगी, जिसमें वह बुजुर्गों को लाइन में लगने पर होने वाली समस्या से लेकर अन्य मदद करेंगे। इसके लिए बच्चों को वर्कशॉप में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा ने बताया कि 220 पोलिंग बूथ पर इन विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभी तक कॉलेजों में से पेक से 100 विद्यार्थी, चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज सेक्टर-26 से 160, जीसी सेक्टर-11 से 50, डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 से 50, एक अन्य कॉलेज सेक्टर-25 और जीसी सेक्टर-46 से 20 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है।


सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-38 वेस्ट एक मात्र स्कूल है, जिसे इस टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही सोमवार को इस स्कूल सहित अन्य सरकारी स्कूलों में चुनाव अधिकारियों ने पोलिंग बूथ की तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed