फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vote Awareness Camp in Sec 20

अगर आपका वोट नहीं बना तो सेक्टर-20 पहुंचें

Tue, 04 Mar 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Mar 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
Vote Awareness Camp in Sec 20

अमर उजाला फाउंडेशन, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को सेक्टर-20 के कम्युनिटी सेंटर में वोट बनाओ कैंप का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान जहां लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं, जिन लोगों के वोट नहीं बने हैं, उनके वोट भी बनाए जाएंगे। यहां सुबह 11 बजे से लोगों के वोट बनाने शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


मतदाता बनने के लिए लोगों को आयु प्रमाण पत्र और चंडीगढ़ के निवासी होने का सुबूत देना होगा। 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा वोट बनवाने के लिए अपने अभिभावक के नाम पर जारी बिजली या टेलीफोन का बिल भी दे सकते हैं। अपने नाम पर घर के पते पर आई चिट्ठी भी सुबूत के तौर पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग दूसरे प्रदेशों से आए हैं उन्हें अपने पुराने संसदीय क्षेत्र की वोटर सूची से नाम कटने का सर्टिफिकेट देना होगा। लोग इस बारे में अधिक जानकारी टॉल फ्री नंबर 1950 पर ले सकते हैं। साथ ही चुनाव विभाग की वेबसाइट www.ceochandigarh.nic.in पर भी जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed