फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vote and Election Related Tags on Gas Cyllinder

सिलेंडर दिलाएगा वोट बनवाने एवं डालने की याद

Sun, 06 Apr 2014 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 06 Apr 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
Vote and Election Related Tags on Gas Cyllinder
मतदान वाले दिन लोग अपने वोट का प्रयोग करना न भूलें। इस बात को पक्का करने के लिए निर्वाचन आयोग पूरी प्लानिंग से जुट गया है। लोगों को मतदान की याद दिलाने के लिए आयोग ने नई कोशिश की है।
विज्ञापन


इसके तहत अब लोगों को मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों पर मतदान से संबंधित टैग लगे होंगे। फेज-2 स्थित फूड सप्लाई कंट्रोलर के अफसर में शनिवार को मुहिम का आगाज किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीन कुमार थिंद मुख्य मेहमान थे। उन्होंने सिलेंडरों से भरे थ्री व्हीलरों को हरी झंडी दी। इस मौके पर कई गैस एजेंसियों के मालिक एवं प्रशासन के अधिकारी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर थिंद ने बताया कि जिले में हर महीने एक लाख 25 हजार सिलेंडरों की खपत होती है। पांच हजार रोजाना सिलेंडर प्रयोग होते हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर के द्वारा दी गई जानकारी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों पर वोट बनाने एवं मतदान की जानकारी संबंधी टैग लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीस अप्रैल को होने वाले मतदान में जो भी लोग पहली बार मतदान करेंगे। प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।


कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सहायक मैनेजर जेएस चावला, सहायक कमिश्नर ट्रेनी डॉ. शुभदीप कौर, ट्रेनी पीसीएस कुमारी जश्नप्रीत कौर, जिला खुराक व सिविल सप्लाई कंट्रोलर सरवजीत सिंह व ट्रेनी तहसीलदार गुरजिंदर सिंह व विभिन्न गैस एजेंसियों के मालिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed