{"_id":"adb366d7823dc1fbdf0d69f3ff101127","slug":"volunteers-duty-for-senior-citizen-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मोहाली में बुजुर्ग वोटर्स के लिए ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मोहाली में बुजुर्ग वोटर्स के लिए ये सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 30 Apr 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के जिन हलकों में श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। वहां के पोलिंग स्टेशनों पर बुजुर्ग मतदाताओं की मदद के लिए स्वयं सेवक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
अन्य मतदाताओं को भी किसी भी प्रकार की दिक्कत परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए जिले में सुपर मॉडल और मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित करने का फैसला लिया गया है। मतदान केंद्रों पर वोटर सहायता बूथ स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी टीपीएस सिद्धू ने बताया कि जिले में 122 पोलिंग स्टेशनों को सुपर मॉडल पोलिंग स्टेशन और 122 मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे है,ं जहां पर वोटरों की सहूलत का विशेष प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
पोलिंग स्टेशनों को स्थापित करने का मुख्य मंतव्य वोटरों को बिना किसी परेशानी से वोट डालने और लंबी लाइनों में लगकर मतदान के लिए इंतजार नहीं करना पड़े।
मतदान करने आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं का खास ख्याल रखा जाएगा। उनकी सहायता के लिए स्कूल और कालेजों के एनएसएस और एनसीसी के वॉलंटियर सेवा निभाएंगे। सभी स्टेशनों पर वोटरों के लिए पीने का पानी का प्रबंध रहेगा।
उन्होंने बताया कि मॉडल पुलिस स्टेशनों की कारपेटिंग की जाएगी और मतदान केंद्रों के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। पोलिंग बूथों पर जाने के लिए अलग-अलग रास्ते दिखाते साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। मॉडल स्टेशनों पर पोलिंग स्टाफ के बैठने का भी बढ़िया प्रबंध किया जाएगा।
वोटरों से फीड बैक भी ली जाएगी कि वह मतदान करके कैसे महसूस कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर हैंडीकेप्ड लोगों के लिए व्हील चेयरों का प्रबंध भी किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी टीपीएस सिद्धू ने बताया कि 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव में सभी पोलिंग स्टेशानों पर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदान केंद्रों पर प्रशंसा पत्र दिए जाएगें। इसके अलावा पहले वोटरों को गिफ्ट आदि भी दिए जाएंगे।