{"_id":"d04d4048a5f14606c7f952151fb98080","slug":"voilence-in-kurukshetra-due-to-hsgmc-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे के कब्जे को लेकर कैथल में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारे के कब्जे को लेकर कैथल में बवाल
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के कैथल जिले से बड़ी खबर है। यहां के गुहला कस्बे में आज एक बार फिर पंजाब और हरियाणा के सिख आमने-सामने आ गए।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) ने 9वीं पातशाही गुरुद्वारे पर कब्जा ले लिया। पहले इस गुरुद्वारे पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का कब्जा था।
गुहला कस्बे में गुरुद्वारे के कब्जे को लेकर बवाल हो गया। एचएसजीएमसी और एसजीपीसी के समर्थकों में झड़प हो गई। वहीं मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं। जब उसके बाद भी सिख न माने तो पुलिस को लाठीचार्ज के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और समर्थक घायल हो गए।