{"_id":"6467d4b8beb0dec5da090b54","slug":"vivek-thakur-appointed-judo-coach-of-indian-senior-team-chandigarh-news-c-16-pkl1043-145015-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विवेक ठाकुर बने भारतीय सीनियर टीम के जूडो कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विवेक ठाकुर बने भारतीय सीनियर टीम के जूडो कोच
विज्ञापन
चंडीगढ़। तजाकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में 31 मई से 5 जून तक होने वाली ग्रैंड प्रिक्स (ओलिंपिक क्वालिफाइंग इवेंट) के लिए भारत के कुल 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें सात पुरुष व सात महिला खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय खेल मंत्रालय स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया व भारतीय जूडो संघ द्वारा पुरुष टीम के लिए चंडीगढ़ से विवेक ठाकुर को कोच नियुक्त किया गया है। एमेच्योर जूडो एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के सचिव एनएस ठाकुर ने बताया कि साई द्वारा 20 मई से 30 मई तक साई सेंटर भोपाल में इंडियन कैंप लगाया जा रहा है। इसके बाद 31 मई को भारतीय जूडो दल तजाकिस्तान के लिए रवाना हो जाएगा। उन्होंने विवेक को कोच नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। सिटी कोच विवेक ठाकुर को लगातार उनकी बेहतरीन परफॉरमेंस के आधार पर ये जिम्मेवारी दी गई। विवेक खुद भी एक अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने लगातार सात साल नेशनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया हुआ है। विवेक मास्टर्स कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल विजेता है। एनआईएस डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग जूडो, पटियाला के 2017-18 बैच के टॉपर भी रह चुके हैं।
100 से अधिक मेडल शहर को दिलाए
विवेक ने अपनी चार साल की कोचिंग के दौरान अभी तक 100 से अधिक नेशनल मेडल चंडीगढ़ की झोली में डाले हैं। हाल ही में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 भोपाल, मध्य प्रदेश और सब जूनियर एंड कैडेट जूडो चैंपियनशिप चेन्नई इन दोनों प्रतियोगिता में उनकी टीम ने भारत में ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
100 से अधिक मेडल शहर को दिलाए
विवेक ने अपनी चार साल की कोचिंग के दौरान अभी तक 100 से अधिक नेशनल मेडल चंडीगढ़ की झोली में डाले हैं। हाल ही में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 भोपाल, मध्य प्रदेश और सब जूनियर एंड कैडेट जूडो चैंपियनशिप चेन्नई इन दोनों प्रतियोगिता में उनकी टीम ने भारत में ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन