फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Virasat-e-Khalsa become most visited museum in India, Recorded in 'Asia Book of Records'

विरासत-ए-खालसा ‘एशिया बुक ऑफ रिकार्ड' में दर्ज, साढ़े सात साल में एक करोड़ लोग देखने पहुंचे 

Sun, 11 Aug 2019 04:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Aug 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
Virasat-e-Khalsa become most visited museum in India, Recorded in 'Asia Book of Records'
Virasat-e-Khalsa

पंजाब सरकार की ओर से श्री आनंदपुर साहिब में बनाया गया दुनिया का विलक्षण अजायब घर ‘विरासत-ए-खालसा’ अब भारत के बाद एशिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला अजायब घर बन गया है। इसका नाम ‘एशिया बुक ऑफ रिकार्ड’ में दर्ज हो गया है। यह खुलासा पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने किया।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री चन्नी ने बताया कि एशिया बुक ऑफ रिकार्ड ने इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि समूचे एशिया में विरासत-ए-खालसा अब तक का अकेला अजायब घर है, जहां एक दिन में सबसे अधिक सैलानियों की आमद दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि विरासत-ए-खालसा में 20 मार्च, 2019 को 20569 सैलानी देखने पहुंचे थे। चन्नी ने बताया कि वास्तव में इस साल यह विरासत-ए-खालसा की ओर से बनाया गया तीसरा रिकॉर्ड है जो ‘लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड-फरवरी 2019 एडिशन’ और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड-2020 एडिशन’ के बाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पंजाब और सिखी के गौरवमयी व अतुल्य इतिहास और संस्कृति की यादगार के तौर पर बनाए गए ‘विरासत-ए-खालसा’ के दर्शनों के लिए आने वालों की संख्या पिछले 7.5 वर्षों में 1 करोड़ को पार कर चुकी है, जो पंजाब के लिए गौरव की बात है। मंत्री ने कहा कि मंत्रालय (सांस्कृतिक मामले) विरासत-ए-खालसा को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में शामिल करने के लिए यत्नशील है और अब इस महान अजायब घर को एक संस्थान का रूप देने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप ने बताया कि विरासत-ए-खालसा ने कई अन्य पक्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा आयोजित करवाए गए ‘स्टेट लेवल एनर्जी कंजरवेशन अवार्ड’ मुकाबलों में बिजली के सभ्य प्रयोग पर बेहतर प्रबंधन के लिए विरासत-ए-खालसा ने दूसरा इनाम प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि विरासत-ए-खालसा के उद्घाटन वाले दिन से आनंदपुर साहिब की आर्थिकता में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed