फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Viral infection is spreading in schools amid increasing cases of corona, four schools closed primary section

Chandigarh: कोरोना के साथ मंकी पॉक्स का भी खतरा बढ़ा, चार स्कूलों में प्राइमरी की कक्षाएं बंद

Thu, 28 Jul 2022 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 12:53 PM IST
सार

प्राइमरी सेक्शन में कई छात्र वायरल की चपेट में हैं। बच्चे स्कूल नहीं आ रहे थे इसलिए बाकी बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से स्कूल ने प्राइमरी सेक्शन की कक्षाएं बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Viral infection is spreading in schools amid increasing cases of corona, four schools closed primary section
संक्रामक रोग। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों में वायरल संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। बच्चे लगातार चपेट में आ रहे हैं। मंकी पॉक्स के अलावा दूसरी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बचाव के लिए चंडीगढ़ के तीन प्रमुख निजी स्कूलों सेंट कबीर, डीपीएस और भवन विद्यालय ने प्राइमरी के बच्चों की कक्षाएं बंद कर दी हैं। वहीं, सेंट जोन्स स्कूल ने सभी कक्षाएं ऑनलाइन कर दी हैं।  

विज्ञापन


सेंट कबीर स्कूल की ओर से बुधवार को सभी अभिभावकों को नोटिस जारी कर कहा गया है कि किंडरगार्टन सेक्शन में एक बच्चे के मुंह और हाथ संक्रमण पाया गया है। उसे टेस्ट करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चे ने दोपहर साढ़े 12 बजे वाली स्कूल बस से भी यात्रा की है। ऐसे में सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों का ध्यान रखें। अगर बुखार, खांसी-जुकाम, हाथ-पैर-मुंह पर किसी तरह का संक्रमण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। इसके साथ ही स्कूल को सूचित करें और जांच रिपोर्ट साझा करें। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए किंडरगार्टन सेक्शन एक दिन के लिए 28 जुलाई को बंद किया जा रहा है। संक्रमित बच्चे की रिपोर्ट आने के बाद बैठक कर फैसला लिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो हम जल्द ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करवा देंगे।
विज्ञापन


भवन विद्यालय की ओर से प्राइमरी सेक्शन की कक्षाएं बद कर दी गई है। इस हफ्ते कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम में संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार प्राइमरी सेक्शन में कई छात्र वायरल की चपेट में हैं। बच्चे स्कूल नहीं आ रहे थे इसलिए बाकी बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से स्कूल ने प्राइमरी सेक्शन की कक्षाएं बंद करने का फैसला लिया है। वहीं एक दिन पहले मंगलवार को सेंट जोन्स स्कूल-26 ने भी कक्षाएं ऑनलाइन करने का निर्देश जारी किया था। बच्चों को घर में सुरक्षित रहने और किसी भी तरह के संक्रमण के कोई लक्षण दिखने पर जांच करवाने और स्कूल को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई छात्र हाथ और मुंह के संक्रमण से ग्रस्त  

डीपीएस-40 की ओर से अभिभावकों को बुधवार को नोटिस जारी किया गया कि प्री-प्राइमरी के कई छात्र हाथ और मुंह के संक्रमण से ग्रस्त हैं इसलिए छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नर्सरी, प्रैप-1 की कक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम में दो दिन के लिए (28 जुलाई और 29 जुलाई) शिफ्ट किया जा रहा है। ईएलएस-2 थिएटर फेस्ट भी अगले आदेशों तक रद्द किया जाता है। कक्षाओं का सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। घर में बच्चों का तापमान जांच करते रहिए और शरीर पर किसी भी तरह के दाने या संक्रमण होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। 

रिपोर्ट आने पर करेंगे बैठक  

एक बच्चे में संक्रमण जैसे लक्षण पाए गए हैं। उसे तत्काल टेस्ट करवाने को कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्कूल प्रशासन बैठक कर आगामी निर्णय लेगा। अभी फिलहाल किंडरगार्टन सेक्शन वीरवार तक के लिए बंद किया गया है। - गुरप्रीत एस बक्शी, एडमिनिस्ट्रेटर, सेंट कबीर स्कूल

बच्चों में बढ़ रहा वायरल संक्रमण  

प्राइमरी सेक्शन के बच्चों में वायरल संक्रमण की शिकायत की बढ़ रही थी इसलिए प्री नर्सरी, नर्सरी और केजी की कक्षाओं को इस हफ्ते के लिए बंद किया गया है। सोमवार को हालातों का जायजा लेकर आगे का निर्णय लेंगे।  - विनीता, प्राचार्य, भवन विद्यालय

स्कूलों से संक्रमण की पुष्टि पर करेंगे बैठक  

अभी स्कूलों से बच्चों में वायरल की शिकायतें मिल रही हैं। कहीं भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। सरकारी स्कूलों से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। निजी स्कूलों ने संक्रमण के लक्षण होने पर कक्षाएं ऑनलाइन की है। संक्रमण की पुष्टि होने पर डीएचई के साथ बैठक की जाएगी।   - हरसुहिंदर सिंह बराड़, स्कूल शिक्षा निदेशक

अभिभावक असमंजस में स्कूल भेजें या नहीं  

कई स्कूलों की तरफ से बच्चों में वायरल और संक्रमण की खबरें मिल रहीं हैं। स्वास्थ्य निदेशक और शिक्षा निदेशक की ओर से सभी स्कूलों को लेकर कोई दिशानिर्देश नहीं जारी किए गए हैं। ऐसे में अभिभावक असमंजस में है बच्चों को स्कूल भेजा जाए या नहीं। वहीं देश में कोरोना और मंकी पॉक्स के केस भी बढ़ रहे हैं, ऐसे में अभिभावकों में तनाव भी बना हुआ है। - नितिन गोयल, अध्यक्ष, अभिभावक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed