'देशद्रोही' रामपाल को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशद्रोह, हत्या का प्रयास और अन्य मामलों में सलाखों के पीछे पहुंच चुके तथाकथित संत रामपाल को अभी भी वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
जहां आम लोगों को थाने में चाय भी नसीब नहीं होती हैं, वहीं संत रामपाल को कैदी होते हुए भी ‘घर जैसा’ खाना मुहैया कराया जा रहा है। अब ये खाना किसके आदेश से दिया जा रहा है और क्यों दिया जा रहा है ये तो थाने वाले या पुलिस प्रशासन ही जानता है।
स्पेशल टिफिन आता है रामपाल के लिए
रामपाल को सिविल लाइन थाने में स्पेशल टिफिन का खाना खिलाया जा रहा है। रिमांड के दौरान रामपाल को सुबह और शाम दाल और रोटी दी जा रही थी। सूत्रों के अनुसार लेकिन एक-दो दिन से रामपाल को घर का बना हुआ खाना खिलाया जा रहा है। खाने में पकवान तथा मिठाई भी भेजी जाती हैं।
लक्ष्मी मार्केट से आता है टिफिन
सूत्रों की माने तो शहर के लक्ष्मी मार्केट स्थित एक होटल से रामपाल के लिए स्पेशल टिफिन आता है। थाना पुलिस बाबा को ये टिफिन उपलब्ध करवा रही है।
थाने में नहीं लांगरी
बाबा को बाहर से खाना लाकर खिलाने का मुख्य कारण थाने में लांगरी (खाना बनाने वाला) नहीं होना बताया जा रहा है। इसके कारण भी रामपाल को कुछ दिनों से बाहर से खाना मंगाकर खिलाया गया। लांगरी न होने के कारण रामपाल को होटल से खाना मंगाकर खाना खिलाया जा रहा है।
कुछ भी बोलने से कतराए आला अधिकारी
जब इस बारे में पुलिस के स्थानीय आला अधिकारियों से जानकारी चाही गई तो वह कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए। कई ने ऐसी किसी जानकारी के होने से ही इंकार कर दिया।