{"_id":"6490b790591547b6b502dbe7","slug":"vip-road-work-will-start-from-today-will-cost-46-lakhs-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-1940-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आज से शुरू होगा वीआईपी रोड का काम, खर्च होंगे 46 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आज से शुरू होगा वीआईपी रोड का काम, खर्च होंगे 46 लाख
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड के लोगों को आखिरकार गड्ढों से जल्द राहत मिल जाएगी। वीआईपी रोड की सड़क बनाने के काम मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 46 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। इसका उद्घाटन मंगलवार को हलका विधायक करेंगे। बता दें कि पिछले दो साल से वीआईपी रोड के लोग टूटी हुई सड़क से परेशान थे। बरसात के दिनों में यहां इतना पानी भर जाता था कि सड़कें तालाब का रूप धारण कर लेती थीं। नाभा रोड से भूड्डा मोड़ तक करीब 800 मीटर के पैच जहां मोटर मार्केट मौजूद है वहां तो बहुत बुरा हाल था। हालांकि समस्या का हल करने के लिए यहां पिछले दो महीनों से ड्रेन डाली जा रही थी, जिसे पिछले सप्ताह पूरा कर दिया गया। इस दौरान करीब एक महीना सड़क बंद रही और लोगों को भारी परेशानी भी झेलनी पड़ी क्योंकि रोड पूरी तरह बंद कर दी गई थी। अब लोगों को पूर्ण तौर पर राहत मिल जाएगी। नाभा साहिब से लेकर मेट्रो माल तक सड़क में जितने भी गड्ढे हैं, वे सभी भरे जाएंगे और मोटर मार्केट वाले 800 मीटर पैच की कारपेंटिंग दोबारा से की जाएगी। इसे करीब एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
चुनाव से पहले विधायक ने बरसात में खुद गाड़ियों को लगाया था धक्का
पिछले वर्ष चुनाव प्रचार के दौरान बरसात ने के दिनों में हलका विधायक इस रोड से निकले थे तो कुछ गाड़ियां खराब हो गई थीं। उन्हें धक्का लगा कर कुलजीत सिंह रंधावा ने पानी से बाहर निकाला था और कहा था कि हमारी सरकार आने पर इस सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। इस पर संज्ञान लेते हुए बजट पास होने के बाद सड़क का काम मंगलवार को शुरू हो रहा है।
कोट्स
इस सड़क का टेंडर काफी समय से लगा हुआ था। इसकी मंजूरी आने के बाद मंगलवार को विधायक द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। करीब 3 किलोमीटर की सड़क का काम 46 लाख की लागत से एक महीने में पूरा कर दिया जाएगा। -रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर