{"_id":"f988351bf6c13356a228b60f153e576e","slug":"vip-number-auction-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के लिए VIP नंबर चाहिए, खबर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन के लिए VIP नंबर चाहिए, खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Jan 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने वीआईपी नंबरों की ऑक्शन का शेड्यूल जारी कर दिया है। आरएलए ने 7 फरवरी को नई सीरीज सीएच-01-बीबी के 0001 से 0100 तक के नंबरों की ऑक्शन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
यह ऑक्शन सुबह 9.30 बजे से आरएलए दफ्तर में होगी। वहीं, 101 से 9999 नंबरों की ऑक्शन 8 फरवरी को होगी। वीआईपी नंबरों की ऑक्शन में हिस्सा लेने के इच्छुक लोगों को फार्म नंबर-21 भरना होगा।
विज्ञापन
इस फार्म के साथ वीआईपी नंबर, वाहन का सेल लेटर, अपना रेजीडेंस प्रूफ देना होगा। आरएलए वेबसाइट http://chdtransport.gov.in पर रिजर्व प्राइस और ऑक्शन संबंधित सभी जानकारियां दी गई हैं। इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 0172-2700341 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन