{"_id":"57f7dbc24f1c1b4659270f75","slug":"violence-between-railway-personnel-outer-two-hours-standing-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मियों के बीच हुई मारपीट, आउटर पर दो घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मियों के बीच हुई मारपीट, आउटर पर दो घंटे खड़ी रही ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के वॉशिंग लाइन पर वीरवार की रात करीब पौने बारह बजे दो गुटों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। रेल और कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के बीच हुई मारपीट में तीन रेल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्टेशन पर हुए बवाल के कारण वाशिंग लाइन का काम न होने से शताब्दी सहित तीन एक्सप्रेस ट्रेनें शुक्रवार को लेट हो गईं। चंडीगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस आउटर पर करीब दो घंटे फंसी रही। आधे घंटे के इंतजार के बाद ट्रेन से यात्री उतर गए। लेकिन ट्रेन की पेंट्री कार में तैनात मुलाजिम करीब दो से ढाई घंटे तक ट्रेन में फंसे रहे।
जानकारी के मुताबिक दो कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने रेलवे के तीन कर्मचारियों पर रात को तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें तीनों ही बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपीएफ ने फौरन घायलों को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया है। जीआरपी एसएचओ बलकार सिंह ने बताया कि भिड़ंत में रेलवे के 3 कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। देर रात वॉशिंग लाइन प्वाइंट पर खड़ी केरल संपर्क क्रांति ट्रेन में सफाई का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेन को धोते समय रेल कर्मियों पर पानी के छींटे पड़ गए और उनमें बहस शुरू हो गई। इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों ने हथियारों से हमला कर दिया। घायल हुए तीनों कर्मचारियों का पीजीआई में इलाज चल रहा है। घायलों में दीपक नेगी (32) की आंख पर, यतीश मीना (31) के बाजू पर और ओंकार चंद्र (32) के मुंह पर गहरी चोटें आई हैं।

रेल कर्मी कुछ देर रहे हड़ताल पर
train
- फोटो : pti
वहीं रेल कर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल पर जाकर कार्रवाई के लिए रोष जताया। शताब्दी के लेट होने का कारण बताया जा रहा है कि ट्रेन वाशिंग लाइन से प्लेटफार्म पर लेट पहुंची। इसलिए चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी दिन में 12 बजे रवाना होने के बजाय 12.40 पर रवाना हुई। इसके अलावा जयपुर एक्सप्रेस 35 से 40 मिनट लेट रही। यह ट्रेन चंडीगढ़ से दोपहर पौने एक के बजाय 1.20 पर रवाना हुई।
दड़वा के दोनों आरोपी
एसएचओ बलकार सिंह ने कहा दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दड़वा के सौरभ (20) और हिमांशु (21) के रूप में हुई है। जिन्हें कल कोर्ट पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। एसएचओ बलकार ने कहा कि आरोपियों से अभी हथियार बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस लगातार हमलावरों से तेजधार हथियारों के बारे में पूछताछ कर रही है।