फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vinod Bainiwal kidnapped by terrorists in Mozambique

हरियाणा: पानीपत के विनोद बैनिवाल को आतंकियों ने किया अगवा, ढाई माह बाद भी नहीं हुई रिहाई, विदेश मंत्रालय प्रयास में जुटा

Tue, 22 Jun 2021 11:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Jun 2021 11:09 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत निवासी विनोद बैनिवाल को आतंकियों ने मोजंबिक में अगवा कर लिया है। वह पिछले ढाई महीने से इन आतंकियों के चंगुल में हैं। हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार से विनोद को छुड़ाने की अपील की थी। इसके बाद से विदेश मंत्रालय ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Vinod Bainiwal kidnapped by terrorists in Mozambique
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफ्रीकी देश मोजंबिक में अगवा विनोद बैनिवाल को छुड़ाने के प्रयास में भारत सरकार जुट गई है। विदेश मंत्रालय ने मोजंबिक सरकार से जल्द विनोद को छुड़वाने की मांग की है। मोजंबिक में मौजूद भारतीय राजदूत ने वहां की सरकार से वार्तालाप शुरू कर दिया है। करनाल के सांसद संजय भाटिया भी लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और विदेश मंत्री से मांग कर रहे हैं कि मोजंबिक सरकार पर दबाव बनाया जाए और आतंकियों के चंगुल से विनोद बैनिवाल को मुक्त कराया जाए।

विज्ञापन


विनोद बैनिवाल के परिवार ने फ्रांस की प्राकृतिक गैस प्लांट कंपनी में संपर्क कर स्थिति जानी है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि भारत सरकार ने मोजंबिक सरकार को मामले को प्राथमिकता से लेने का दबाव बढ़ा दिया है। जल्द विनोद बैनिवाल की रिहाई हो सकती है। मोजंबिक सरकार भी आतंकियों से संपर्क कर विनोद को छुड़ाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पानीपत के समालखा के बैनीवाल मोहल्ले की रहने वाली सीमा देवी ने बताया कि उसके पति विनोद को अफ्रीकी देश मोजंबिक के पालमा शहर से आतंकवादी संगठन ने करीब ढाई माह पहले अगवा किया था। दो और भारतीयों को अगवा किया गया है। वह लगातार सरकार से अपील कर रहे हैं कि उसके पति को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह वर्ष पहले विनोद बैनीवाल वर्क वीजा पर मोजंबिक गए थे, वहां पर फ्रांस की कंपनी का प्राकृतिक गैस प्लांट है। विनोद कंपनी में बतौर ब्रांच मैनेजर मोजंबिक के पालमा शहर में कार्यरत थे। विनोद के छोटे भाई सतेंद्र का साला मनोज और साढू जयपाल भी मोजंबिक के दूसरे शहर में काम करते हैं। 24 मार्च को पालमा शहर पर आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादी संगठन ने हमला किया था। आतंकी संगठन ने तीन भारतीय कर्मचारियों को अगवा किया था। एक कर्मचारी को आतंकियों ने फिरौती लेकर छोड़ दिया, एक कर्मचारी की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। 


24 मार्च को पूछी परिवार की राजीखुशी
सीमा देवी ने बताया कि 24 मार्च को विनोद से आखिरी बार बात हुई थी। उन्होंने बच्चों के हालचाल और शिक्षा के बारे में बात की। उसके बाद से संपर्क नहीं हो सका। पत्नी सीमा देवी ने बताया कि 20 अप्रैल को आतंकियों ने विनोद को छोड़ने की एवज में एक बिलियन डॉलर की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed