फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vinesh Phogat Comments on Sakshi Malik Allegations

साक्षी मलिक के दावे पर बोलीं विनेश फोगाट: अगर बहनों के लिए बोलना लालच है तो यह अच्छा है

Tue, 22 Oct 2024 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 02:45 PM IST
सार

साक्षी, बजरंग और विनेश, तीनों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामला दिल्ली की अदालत में चल रहा है। वहीं विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया अब कांग्रेस में शामिल हो चुके है। 

विज्ञापन
Vinesh Phogat Comments on Sakshi Malik Allegations
बजरंग, विनेश और साक्षी - फोटो : Twitter

विस्तार

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पूर्व पहलवान साक्षी मलिक ने बजरंग पूनिया और विधायक विनेश फोगाट के बारे में कहा था कि दोनों के करीबी लोगों ने उनके दिमाग में लालच भरना शुरू किया तो उनके विरोध प्रदर्शन में दरार आने लगी। 
विज्ञापन

 

इस पर कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि किस बात का लालच? ये साक्षी मलिक से पूछना चाहिए। अगर बहनों के लिए बोलना लालच है, तो मुझे यह लालच है और यह अच्छा है। अगर यह लालच है। देश का प्रतिनिधित्व करके ओलंपिक पदक लाना, तो यह अच्छा लालच है..."
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पूर्व पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि पिछले साल विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का एशियाई खेलों के ट्रायल्स से छूट लेने के फैसले से बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ उनके विरोध प्रदर्शन की छवि प्रभावित हुई क्योंकि इससे यह अभियान स्वार्थी दिखने लगा। साक्षी इस विरोध प्रदर्शन के तीन मुख्य पहलवानों में से एक थीं।

उन्होंने हाल में रिलीज हुई अपनी किताब ‘विटनेस’ में इसके अलावा अपने करियर के संघर्षों के बारे में भी लिखा है। उन्होंने इसमें बताया कि जब बजरंग और विनेश के करीबी लोगों ने उनके दिमाग में लालच भरना शुरू किया तो उनके विरोध प्रदर्शन में दरार आने लगी। इतना ही नहीं किताब में साक्षी ने अपने करियर के शुरूआती संघर्षों के अलावा पूर्व पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट पर अपने स्वार्थ के लिए विरोध प्रदर्शन का फायदा उठाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed