फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vinesh Phogat and Divya Kakran wins gold medal

विदेशी धरती पर म्हारी छोरियां ने फिर किया कमाल, विनेश और दिव्या के गोल्ड समेत छह ने जीते मेडल

Sun, 07 Jul 2019 09:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Jul 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat and Divya Kakran wins gold medal
विनेश फौगाट और दिव्या काकरान - फोटो : फाइल

विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप से पहले स्पेन में ग्रांट प्रिक्स रेसलिंग टूर्नामेंट खेलने के साथ ही प्रैक्टिस कैंप के लिए पहुंची भारतीय महिला पहलवानों की धमाकेदार शुरुआत हुई है। सात पहलवानों में से छह ने मेडल जीते हैं, मेडल जीतने वाली पांच पहलवान हरियाणा की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


विनेश फौगाट और दिव्या काकरान ने गोल्ड मेडल जीते हैं, जबकि बाकी चार ने सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, साक्षी मलिक के पैर में चोट लगने से बड़ा झटका लगा है। इससे मलिक की विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक महीने बाद ही विश्व चैंपियनशिप होनी है। इसमें हर भार वर्ग के पहले पांच पहलवानों को ओलंपिक का टिकट मिलना है। इसलिए पहलवानों ने पहली बार में ओलंपिक का टिकट पक्का करने के लिए प्रैक्टिस में जोर लगाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप से पहले ही भारतीय महिला पहलवानों को स्पेन ग्रांट प्रिक्स रेसलिंग टूर्नामेंट के लिए स्पेन भेजा गया है। सात पहलवानों में से छह ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते हैं।

53 किलो में विनेश ने गोल्ड, 68 किलो में दिव्या काकरान ने गोल्ड, 50 किलो में सीमा ने सिल्वर, 57 किलो में पूजा ढांडा ने सिल्वर, 59 किलो में मंजू ने सिल्वर और 72 किलो में किरन ने सिल्वर मेडल जीता है। 

साक्षी के पैर में लगी चोट, खेल भी नहीं सकी
भारतीय महिला पहलवानों के पदक जीतने से जहां खुशी है, वहीं ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक के पैर में चोट लग गई है। साक्षी मलिक को दो दिन पहले स्पेन में चोट लगी है, जिससे वह ग्रांट प्रिक्स टूर्नामेंट में नहीं खेल सकी है। साथ ही उनकी विश्व चैंपियनशिप की ट्रेनिंग पर असर पड़ेगा, क्योंकि पहलवानों को वहां अब कैंप करना है। साक्षी को अभी एक सप्ताह से ज्यादा समय तक कुश्ती से दूर रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed