फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Villagers opposed opening of liquor contract in Mauli village

Chandigarh News: मौली गांव में शराब का ठेका खोलने का गांववासियों ने किया विरोध

Wed, 05 Apr 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers opposed opening of liquor contract in Mauli village
मनीमाजरा। पांच दिन पहले विकास नगर के सरकारी स्कूल के पास शराब के ठेके के खुलने पर स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने विरोध जताकर ठेके को बंद करवाया था। उस ठेके को मंगलवार को दोबारा शराब के ठेकेदार द्वारा मौली गांव के सामने बने सरकारी स्कूल के पास खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन जैसे ही गांववालों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया और बाद में मौलीजागरां थाना में शिकायत भी दी। उल्लेखनीय है कि इस बार शराब के ठेकेदारों ने जहां पर शराब का ठेका खोलने का प्रयास किया, उसकी कुछ ही दूरी पर वो स्कूल है जिसका उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। इस बारे में मौली गांव के लोगों सज्जन कुमार, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, बिंदर सिंह, किशन लाल और राम सिंह ने कहा कि कानून के अनुसार स्कूल और मंदिर के 100 मीटर के दायरे में शराब का ठेका खोलना गैर कानूनी है, लेकिन ठेकेदार ने नियमों को नजरअंदाज कर इस जगह पर ठेका खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पहले इन लोगों ने विकास नगर में स्कूल के बगल में ठेका खोल दिया था। वहां लोगों के विरोध के बाद मंगलवार को इन लोगों ने मौली गांव के सामने वाले सरकारी स्कूल के पास शराब का ठेका खोलना का प्रयास किया, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताकर बंद करवा दिया। उस ठेके को लेकर मामला कोर्ट भी पहुंचा और कोर्ट से स्टे भी मिल गई। इसके बाद ठेकेदार यहां पर ठेके खेलने लगा था। गांव के लोगों ने कहा कि ठेके के आसपास खुले में लोग बैठकर शराब पीते हैं और रोड से आने-जाने वाली महिलाओं पर गलत निगाह रखते हैं। यही नहीं जहां पर ठेका खोलने का प्रयास किया जा रहा था, उसके साथ वाली गली में सुबह शाम स्कूल के बच्चे आते हैं। यहां से आने जाने वाली लड़कियों को भी दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर ठेके यहां खोला गया तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed