{"_id":"608426e78ebc3e591e5b7f9e","slug":"villagers-of-1308-villages-will-get-property-card-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: हरियाणा के 1308 गांवों के 1.76 लाख लोगों को मिलेंगे संपत्ति कार्ड, सात पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: हरियाणा के 1308 गांवों के 1.76 लाख लोगों को मिलेंगे संपत्ति कार्ड, सात पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार
Sat, 24 Apr 2021 07:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:40 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जिलों की पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वर्चुअली जुड़े।
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर नई दिल्ली से हरियाणा के 1308 गांव के लोगों को संपत्ति कार्ड देने का शुभांरभ किया। इससे प्रदेश के 1,76,579 लोगों को लाल डोरा से मुक्त हुई उनकी संपत्तियों का मालिकाना हक मिलना है। मोदी ने 7 जिलों की पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वर्चुअली जुड़े।
प्रधानमंत्री ने शनिवार को जिन पंचायतों को कार्ड देने की शुरुआत की, उनमें हरियाणा की भागीदारी 26 प्रतिशत रही। देश में जिन लोगों को ये कार्ड दिए जाने की पहल की गई है, उनमें हरियाणा के लाभपात्रों की संख्या 43 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर राज्य में 26 जनवरी 2020 को करनाल जिला के सिरसी गांव से ‘लाल डोरा मुक्त गांव’ योजना की शुरुआत देश में सबसे पहले की गई थी। इस योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी संपत्तियों के संपत्ति कार्ड दिए गए।
प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना को पूरे देश में लांच करने के अवसर पर कोविड-19 मानकों को मद्देनजर रखा। हरियाणा में सभी जिलों में डीसी ने भी 5-5 लाभपात्रों को सांकेतिक रूप से संपत्ति कार्ड देने की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री ने इन पंचायतों को किया सम्मानित
प्रधानमंत्री ने अंबाला जिले को वर्ष 2019-20 के लिए ‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार’ से सम्मानित किया। गुरुग्राम जिले के पटौदी खंड, कैथल जिले के सीवन खंड, रोहतक जिले के गांव काहनौर की पंचायत, सोनीपत जिले के गांव शामड़ी लोहचब व फरीदाबाद जिले के नरयाला गांव की पंचायत को ‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार’ से नवाजा गया। नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार जींद जिला की बधाना ग्राम पंचायत को मिला। अग्रिम रूप से ग्राम विकास की योजना तैयार करने के लिए ‘ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार’ से गुरुग्राम जिला की मिर्जापुर पंचायत को पुरस्कृत किया गया। ‘बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार-2021’ का पुरस्कार रोहतक जिला की काहनौर पंचायत को मिला।