{"_id":"6148aac88ebc3eb62630a648","slug":"villagers-celebrate-in-sukhjinder-singh-randhawa-native-village-on-taking-oath-as-deputy-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम बनने की खुशी: रंधावा के पैतृक गांव में मना जश्न, बटाला को पूर्ण जिले का दर्जा मिलने की जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम बनने की खुशी: रंधावा के पैतृक गांव में मना जश्न, बटाला को पूर्ण जिले का दर्जा मिलने की जगी आस
Mon, 20 Sep 2021 09:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/डेरा बाबा नानक (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/डेरा बाबा नानक (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:53 PM IST
सार
पंजाब के डिप्टी सीएम बनने पर सुखजिंदर सिंह रंधावा के पैतृक गांव में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। लोगों को अब क्षेत्र के विकास की उम्मीद है। वहीं बटाला को पूर्ण जिले का दर्जा मिलने की आस भी लोगों में जगी है।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण करते सुखजिंदर सिंह रंधावा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के डिप्टी सीएम बनने के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा के पैतृक गांव धारोवाली में समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। रविवार को मायूस हुए गांव धारोवाली के लोग सोमवार को सुखजिंदर रंधावा के डिप्टी सीएम की शपथ ग्रहण करने के बाद बेहद खुश दिखे। रंधावा समर्थकों ने डिप्टी सीएम बनने की खुशी में लड्डू बांटे और ढोल की ताल पर थिरके।
विज्ञापन
गांव के लोगों का कहना है कि उनको इस बात का थोड़ा मलाल जरूर है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा थी लेकिन इसके बावजूद वह कांग्रेस पार्टी के फैसले से संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि उनका आधा गांव चंडीगढ़ पहुंचा है, उनको पूरा विश्वास है कि जो काम साढ़े चार साल में नहीं हो सके, वह साढ़े चार महीने में होंगे। लोगों का कहना है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा पंजाब के डिप्टी सीएम के रूप में भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
रंधावा के पैतृक गांव में मिठाई बांटते लोग
विज्ञापन
बटाला को पूर्ण जिले का दर्जा मिलने की जगी आस
सुखजिंदर सिंह रंधावा के डिप्टी सीएम बनने के बाद जल्द बटाला को पूर्ण जिला बनाने की मांग पूरी होने की आस लोगों में जगी है। इससे कैप्टन अमरिंदर सिंह को सुखजिंदर सिंह रंधावा और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने पत्र लिख बटाला की ऐतिहासिक महत्ता को लेकर पुलिस जिला से रेवेन्यू जिला बनाने की मांग की थी। उस वक्त दोनों के पत्र मिलने के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह बात कही थी कि दोनों के पत्र लिखने से पहले ही प्रताप सिंह बाजवा ने करीब एक महीने पहले ही बटाला को पूर्ण रेवेन्यू जिला बनाने की मांग को लेकर उन्हें पत्र लिखा था। तब कैप्टन ने इस विषय पर पहल कदमी करने का सारा क्रेडिट प्रताप बाजवा को दिया था। उस समय बटाला को जिला बनाने की मांग को लेकर लिखे गए इन पत्रों पर बड़े स्तर पर राजनीति हुई थी।
वहीं कई वर्षों से बटाला को रेवेन्यू जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष के रास्ते पर चलने वाले आजाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सुरिंदर सिंह कलसी ने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा के डिप्टी सीएम बनने के बाद बटाला के पूर्ण रेवेन्यू जिला बनाने की मांग जल्द ही पूरी होती दिख रही है।
उन्होंने कहा कि पहली बात तो रंधावा इस जिले के रहने वालो हैं और वह इससे पहले बटाला को जिला बनाने की इच्छा भी जता चुके हैं। इसलिए बटाला के लोगों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सुरिंदर सिंह कलसी ने कहा कि वह और उनके साथी डिप्टी सीएम रंधावा से बटाला को जल्द ही रेवेन्यू जिला बनाने का आग्रह करेंगे।