फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Villagers blocked national highway in Charkhi Dadri

चरखी दादरी: जानलेवा हमले में कार्रवाई न होने से खफा ग्रामीण, राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम, आश्वासन के बाद खोला

Tue, 08 Nov 2022 03:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Nov 2022 03:56 PM IST
सार

सदर थाना प्रभारी बीर सिंह और डीएसपी विरेंद्र सिंह समेत सीआईए टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त कर दोपहर दो बजे जाम खुलवा दिया। यातायात व्यवस्था बहाल करवाकर पुलिस टीम वापस लौट आई।

विज्ञापन
Villagers blocked national highway in Charkhi Dadri
सड़क पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चरखी दादरी के इमलोटा निवासी एक व्यक्ति पर चार दिन पहले जानलेवा हमले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध पीड़ित के परिजन और ग्रामीण मंगलवार दोपहर नेशनल हाईवे-334 बी पर उतर आए। उन्होंने दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर दोपहर 12 बजे जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी बीर सिंह और डीएसपी (मुख्यालय) विरेंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया और करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया। परिजनों को चुनाव के तुरंत बाद आरोपी युवकों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


बता दें शुक्रवार सुबह इमलोटा निवासी कुलवंत सैर करके वापस अपने घर आ रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक उसके पास पहुंचे। उनमें से एक युवक ने उस पर पेट्रोल का छिड़काव किया जबकि दूसरे ने माचिस की तीली जलाकर उस पर फेंक दी। इसके बाद नकाबपोश आरोपी फरार हो गए थे जबकि कुलवंत ने कीचड़ में लेटकर शरीर पर लगी आग बुझाई। इसके बाद झुलसी अवस्था में परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था और सदर थाना पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


इस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध ग्रामीण मंगलवार दोपहर 12 बजे नेशनल हाईवे पर उतर आए। उन्होंने मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलत ही पहले इमलोटा चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने उनके समक्ष उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कही। इसके बाद सदर थाना प्रभारी बीर सिंह, डीएसपी विरेंद्र सिंह समेत सीआईए टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त कर दोपहर दो बजे जाम खुलवा दिया। यातायात व्यवस्था बहाल करवाकर पुलिस टीम वापस लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed