फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vijayarath of Chandigarh continues, defeating Manipur by seven wickets

चंडीगढ़ का विजयरथ बरकरार, मणिपुर को सात विकेट से हराया

Fri, 06 Mar 2020 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Vijayarath of Chandigarh continues, defeating Manipur by seven wickets
चंडीगढ़। नंदिनी शर्मा और रजनी देवी द्वारा चटकाई चार-चार विकेटों की बदौलत चंडीगढ़ ने मणिपुर पर सात विकेट की आसान जीत दर्ज की है। पुडुचेरी में बीसीसीआई सीनियर्स वुमेन्स वनडे टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए एक मैच में चंडीगढ़ ने मणिपुर को 66 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद लक्ष्य को मात्र 27वें ओवर में पूरा कर लिया। चंडीगढ़ की टीम अपना सातवां मैच सात मार्च को सिक्किम के विरुद्ध खेलेगी।
विज्ञापन

मणिपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो टीम के लिए भारी साबित हुआ। नंदिनी शर्मा के पहले ओवर में ही टीम ने अपने इरादे जाहिर के दिये थे और पारी की पांचवीं गेंद पर नंदिनी ने लोडंगटोन (2) को शिवांगी के हाथों कैच आउट करवाया।
विज्ञापन

अगले दस ओवर तक पारी संभली रही परंतु 11वें ओवर में नंदिनी ने गंगा (9) का विकेट चटका कर पारी के स्कोर को दो विकेट के नुकसान पर 19 कर दिया। इसी स्कोर और ओवर में नंदिनी ने रेबेका (0) को क्लीन बोल्ड किया। 14वें ओवर में रजनी देवी ने गेंदबाजी की कमान संभाली और रंजिता (9) का विकेट चटका कर स्कोर को चार विकेट के नुकसान पर 23 कर दिया। इसी ओवर की दो गेंद बाद ही रजनी देवी ने मंगनलीमा को शून्य पर आउट कर आधी टीम 23 रन तक पैवेलियन लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस रन के बाद नंदिनी ने नानो को तीन रन पर आउट किया। वहीं चिनखेई सात रन पर मोनिका पांडेय की सटीक थ्रो का शिकार हुई और स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 55 हुआ। इसके बाद रजनी देवी ने मिलन को शून्य पर चलता किया जबकि पारी को सर्वाधिक स्कोर बना चुकी मोनिका (24) को भी आउट किया। कप्तान अमनजोत कौर ने सोनिया को शून्य पर आउट कर मणिपुर की पूरी पारी 29वें ओवर में 66 रनों पर समेट दी।

नंदिनी शर्मा ने 16 रन देकर चार विकेट जबकि रजनी देवी ने 17 रन देकर चार विकेट चटका। 67 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम किया। मोनिका पांडेय (9) और कप्तान अमनजोत (8) चैंगखेई की शिकार हुई जबकि पारुल सैनी भी इस बार बल्ले से नाकामयाब रही और मात्र एक रन ही जुटा पाई। चंडीगढ़ ने नाबाद बल्लेबाज दिव्या शर्मा (22) और मनीशा बंधन (16) के सहयोग से 27वें ओवर में लक्ष्य अर्जित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed