फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vijay Sankalp Rally in haryana: Congress on shah target

पांच साल बाद देंगे अच्छे दिनों का हिसाबः शाह

Thu, 14 Aug 2014 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Thu, 14 Aug 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
Vijay Sankalp Rally in haryana: Congress on shah target

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली के साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का श्रीगणेश कर दिया। शाह ने रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो नेताओं पर निशाना साधा।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और हुड्डा का टाइम खत्म हो गया है। उन्होंने प्रदेश की चारों दिशाओं में प्रचार के लिए चार विजय संकल्प यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में दो इनेलो विधायकों और कांग्रेस के प्रो. छत्रपाल सिंह समेत 42 लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन


शाह ने करीब 30 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि हुड्डा के सत्ता में आते ही प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता है और चौटाला राज में गुंडागर्दी। अब हुड्डा के जाने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार, इनेलो राज में गुंडागर्दी

Vijay Sankalp Rally in haryana: Congress on shah target

शाह ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में प्रदेश में विकास नहीं विनाश ही हुआ है। हर जिले में जमीन घोटाले हुए और मुख्यमंत्री हुड्डा ने दिल्ली में बैठे पार्टी के लोगों को खुश करने के लिए किसानों की जमीन नीलाम कर दी।

इनेलो राज में गुंडागर्दी से लोग परेशान रहते हैं। लोग दोनों ही पार्टियों का शासन देख चुके हैं, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म करने के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। इस मौके पर रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, वीके सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा प्रभारी जगदीश मुखी, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, प्रो. गणेशी लाल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी में दिल्ली दरबार सीएम नहीं बनाता। सीएम की गद्दी पर जनता ही बैठाती है और जनता ही उतारती है।

कांग्रेस मुक्त और भाजपा युक्त बनाएंगे देश

Vijay Sankalp Rally in haryana: Congress on shah target

कांग्रेस राज में बिगड़ी कानून व्यवस्था और व्याप्त भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पूरे देश को कांग्रेस मुक्त और भाजपा युक्त बनाना है। शाह ने कहा कि किसानों के हितों को देखते हुए भाजपा की केंद्र सरकार ने डब्ल्यूटीओ के साथ यूपीए सरकार के अनुबंध को खारिज कर दिया है।

कांग्रेस नेताओं द्वारा मोदी सरकार के 60 दिनों का हिसाब मांगने पर उन्होंने कहा कि पांच साल बाद हम घोषणापत्र में किए सारे वादों को पूरा करके जनता के बीच में होंगे।

इसस पहले बृहस्पतिवार को रैली में पहुंचने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने पगड़ी पहनाकर और शाल भेंटकर अमित शाह का स्वागत किया।

हजकां को गठबंधन धर्म निभाने का पूरा मौका

Vijay Sankalp Rally in haryana: Congress on shah target

विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर शाह ने कहा कि वे गठबंधन का पूरा सम्मान करते हैं। मंच से शाह ने कहा कि प्रदेश में हमारा हजकां के साथ गठबंधन है और हम इसे जारी रखना चाहते हैं। गठबंधन जनता की भावनाओं के अनुरूप ही होगा। इस मुद्दे पर हजकां के साथ चर्चा करेंगे और उन्हें पूरा मौका देंगे।

जनता से ऊपर न तो भाजपा है और न ही दूसरा दल। इसलिए हजकां को हरियाणा की जनता की भावनाओं की कद्र करनी होगी। जनता की भावनाओं को नहीं समझा गया तो भाजपा सभी 90 सीटों पर चुनाव लडे़गी।

शाह ने कहा कि एक समय था जब हरियाणा दूध और दही के लिए जाना जाता था। पिछले 10 साल में कांग्रेस के घोटालेबाज नेताओं ने प्रदेश की छवि धूमिल की है।

शाह ने कहा कि ऐसे नेताओं से पीछा छुड़ाने के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। घोटालों की लिस्ट जनता को दिखाते हुए शाह ने बताया कि हरियाणा में इतने घोटाले हुए हैं कि उन्हें पढ़ने में ही एक सप्ताह का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed