फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   vijay sampla, punjab bjp president, bjp state president, punjab bjp, punjab politics

केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को पंजाब में BJP अध्यक्ष बनाने के मायने

Sun, 10 Apr 2016 02:55 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 10 Apr 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
vijay sampla, punjab bjp president, bjp state president, punjab bjp, punjab politics
नागेपुर गांव में बोले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला
पंजाब में केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने बड़ा दाव खेला है। यहां भाजपा ने पहली बार दलित को प्रधान बनाया। ऐसा करके पार्टी ने दलित वोट बैंक पर अपना फोकस कर लिया है। भाजपा की ओर से 34 सीटों पर प्रभाव डालने की पूरी रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन


वहीं सांपला को आगे कर भाजपा दूसरा फोकस गुटबंदी को विराम लगाने के लिए कर रही है। क्योंकि सांपला का कद काफी ऊंचा है और वे तमाम गुटों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। पंजाब में भाजपा पहले ही दलित वोट बैंक को लेकर काफी गंभीर चल रही थी, इसलिए पंजाब में 2012 में चुनावों के बाद विधायक दल का नेता भगत चुन्नी लाल को बनाया गया था।
विज्ञापन


भाजपा ने फिर विजय सांपला को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया। पंजाब में 117 में से 34 सीटें आरक्षित हैं, जिसमें से पांच सीटों पर ही भाजपा चुनाव लड़ी है। बाकी सीटों पर शिअद ने अपना ही कब्जा रखा है। इन पांच सीटों में से भाजपा के तीन विधायक भगत चुन्नी लाल, फगवाड़ा से सोमप्रकाश व सीमा देवी ही जीत पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिअद की हालत भी दलित सीटों पर अच्छी नहीं रही है। सीपीएस अविनाश चंद्र व सरवण सिंह फिल्लौर के बेटे ईडी के चक्कर में फंसे हुए हैं। दलित समुदाय शिअद और भाजपा से पूरी तरह से नाराज चल रहा है। ऐसे में भाजपा ने प्रदेश में पहली बार अपना प्रधान दलित समुदाय से बना लगातार वोट बैंक को सहेजने की कवायद की है।
 

सरपंच से केंद्रीय राज्यमंत्री और अब प्रदेश भाजपा प्रधान बने

vijay sampla, punjab bjp president, bjp state president, punjab bjp, punjab politics
होशियारपुर के सांसद विजय सांपला - फोटो : amarujala
सांपला का राजनीतिक कैरियर कुछ ही समय में ऊपर उठा है, बीते दो बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विधायक की टिकट न मिलने के बावजूद विजय सांपला ने पार्टी और मैदान में अपना संघर्ष जारी रखा। यही वजह रही कि उनके विरोधियों ने उनको जालंधर की सियासत से आउट कर उनको होशियारपुर धकेल दिया।

सरपंच के चुनाव के बाद सांपला ने जिंदगी में दूसरा चुनाव लोकसभा का लड़ा और न केवल सांसद बन गए, बल्कि अब केंद्र में मंत्री बना दिए गए और अब भाजपा के प्रदेश प्रधान की कुर्सी उनको दी गई है।

सोफी पिंड के सरपंच से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले विजय सांपला ने 2007 में जालंधर वेस्ट से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। उनका ग्राउंड वर्क भी पूरा हो चुका था, लेकिन एन मौके पर उनका टिकट कट गया। टिकट भगत चुन्नी लाल ले गए। सांपला और भगत चुन्नी लाल में यही से सियासत की जंग शुरू हो गई।

2012 में भी सांपला ने दोबारा जालंधर वेस्ट से टिकट लेने के लिए जोर लगा दिया। उनकी टिकट पक्की मानी जा रही थी, लेकिन भगत चुन्नी लाल ने उनका टिकट कटवाकर खुद हासिल कर लिया। चुन्नी लाल की लॉबी तेजी से पंजाब में शक्तिशाली हो गई। चुन्नी लाल को प्रदेश में भाजपा विधायक दल का नेता बनाया गया। उनको निकाय जैसा पावरफुल विभाग दे दिया गया। सांपला को जालंधर की सियासत से आऊट करने में चुन्नी लाल भगत व उनकी लॉबी की खासी भूमिका रही।

शायद जालंधर की सियासत से आउट होकर होशियारपुर का रुख करना सांपला को रास आ गया। सांपला के राजनीतिक गुरु अविनाश राय खन्ना खुद होशियारपुर से लोकसभा चुनाव जीत चुके थे, लेकिन सीट आरक्षित होने के बाद उन्होंने सांपला को इसके लिए बुला लिया और तैयारियां शुरू करवा दी।

2012 से लेकर 2014 तक विजय सांपला रोज जालंधर से होशियारपुर आते जाते रहे। 2014 में उनको होशियारपुर से टिकट मिला तो भाजपा की एक लॉबी ने उनका अंदरखाते डटकर विरोध करवाया और जालंधर में प्रदर्शन भी हुआ। सांपला के कदम डगमगाए नहीं और वे चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed