फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vijay sampla allegations on congress party, also on captain amarinder

सांपला बोले, चुनाव में ही कांग्रेस को आती है किसानों की याद

Sat, 17 Dec 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
vijay sampla allegations on congress party, also on captain amarinder
विजय सांपला - फोटो : File Photo
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा है कि किसानी मसलों पर कांग्रेस की राजनीति को लोग अच्छी तरह समझते हैं। छह दशक तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस की नीतियां ही किसानी संकट के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान इस गंभीर मुद्दे को उठाने की जगह कांग्रेस ने पूरा सत्र शोर-शराबे में गुजार दिया।
विज्ञापन


शनिवार को जारी एक बयान में सांपला ने कहा कि अब जब कांग्रेस को इस गलती का एहसास हो गया है तो विधानसभा चुनाव के माहौल में लोगों को मुंह दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंच गए हैं। सांपला ने कहा कि पंजाब के किसान आज तक यह बात नहीं भूले कि 2008 में जब मनमोहन सिंह सरकार द्वारा 70 हजार करोड़ रुपये कर्जा माफी का एलान कर दिया गया था, तो पंजाब के किसी भी किसान का कर्ज़ माफ नहीं किया गया। अमरिंदर सिंह और पंजाब की पूरी कांग्रेस लीडरशिप राज्य के किसानों को एक फूटी कौड़ी भी नहीं दिला सकी थी।
विज्ञापन

'कांग्रेस की नीतियां ही कृषि संकट के लिए जिम्मेदार'

vijay sampla allegations on congress party, also on captain amarinder
विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
सांपला ने कहा कि किसानी संकट का हल एक ठोस और दूरदर्शी पालिसी से होना है, जिस पर केंद्र की नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार लगातार काम कर रही है। मौजूदा सरकार द्वारा साल 2016-17 के बजट में खेतीबाड़ी सेक्टर के लिए 35984 करोड़ रुपये दिए गए हैं और आजादी के बाद किसी केंद्र सरकार द्वारा खेती के लिए दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा बजट है।

सांपला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा फसल बीमा योजना, सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से किसानों की आमदन, स्त्रोत बढ़ाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों को ऐसी खेती करने के लिए बढ़िया माहौल बनाया जा रहा है, जिससे रासायनिक खादों पर खर्च को घटाया जा सके तथा किसान की आमदन यकीनी बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed