फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vijay kumar malhotra may be next Administrator of UT

यूटी के अगले प्रशासक कौन, जानने के लिए पढ़ें

Sat, 14 Jun 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Jun 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
vijay kumar malhotra may be next Administrator of UT

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय कुमार मल्होत्रा यूटी के अगले प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल हो सकते हैं। भाजपा के स्थानीय नेताओं के अनुसार उनका नाम सबसे आगे है।

विज्ञापन


इसके अलावा उनका नाम कर्नाटक के अगले राज्यपाल के लिए भी चर्चा में है। यूटी के मौजूदा प्रशासक शिवराज पाटिल इस माह के अंत तक अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी इस इच्छा के बारे में राष्ट्रपति कार्यालय को भी सूचित कर दिया है। पाटिल का कार्यकाल 21 जनवरी, 2015 तक है लेकिन केंद्र में सरकार बदलने के बाद वे खुद ही इस पद से हटना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नेताओं में मतभेद
सूत्रों का कहना है कि 82 वर्षीय मल्होत्रा के नाम पर भाजपा के स्थानीय नेताओं में मतभेद है। लाहौर में जन्मे मल्होत्रा शिक्षाविद होने के साथ खेल के संगठनों से भी जुड़े हैं। भाजपा के एक नेता ने कहा कि उनके जैसे अनुभवी नेता के यूटी का प्रशासक बनने पर शहर को काफी लाभ मिलेगा।  
 
कौन फहराएगा तिरंगा
यूटी प्रशासन में चर्चाएं तेज हैं कि इस बार 15 अगस्त को तिरंगा कौन फहराएगा? स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में यूटी के प्रशासक द्वारा तिरंगा फहराया जाता है। पाटिल ने 2010 में गणतंत्र दिवस से पांच दिन पहले अपना पद संभाला था। हालांकि गणतंत्र दिवस पर तिरंगा प्रशासक के सलाहकार फहराते हैं।


फिर नहीं होगा जन सुनवाई सत्र
पाटिल का जन सुनवाई सत्र तीसरे सोमवार को भी नहीं होगा क्योंकि उस दिन सलाहकार समिति की बैठक है। इससे पहले पाटिल ने 6 जनवरी को लोगों की शिकायतें सुनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed