फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vij compares Rahul Gandhi to a lost gambler says Congress leaders have lost the way

मंत्री अनिल विज ने हारे हुए जुआरी से की राहुल गांधी की तुलना, कहा- भटक गए हैं कांग्रेस नेता

Mon, 24 Aug 2020 09:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Vij compares Rahul Gandhi to a lost gambler says Congress leaders have lost the way
Anil vij

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। विज ने बार-बार राफेल का मुद्दा उठाने व पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने को लेकर राहुल की तुलना हारे हुए जुआरी से की है।

विज्ञापन


विज ने कहा कि राहुल गांधी भटक गए हैं, उनकी कोई भी नहीं सुनता। वे सभी जगह हार चुके हैं और हारा हुआ जुआरी हमेशा बहकी-बहकी बातें करता है। कांग्रेस व उसके नेताओं को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता।
विज्ञापन


हरियाणा में शनिवार-रविवार को दुकानें बंद रखने व शराब के ठेके खोलने पर विज ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने इस पर सवाल उठाया है। उन्हें जानकारी होनी चाहिए कि ठेके खोलने या बंद करने का फैसला सभी जिलों के डीसी पर छोड़ा गया है। परिस्थिति अनुसार वे ही निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने दुकानों को बंद करने व शराब के ठेके खुले रखने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार दुकानें, स्कूल, कॉलेज बंद करवा रही है और दूसरी तरफ शराब के ठेके खुलवा कर नशा बिकवाने में लगी हुई है।

सरकार को प्रदेश के व्यापारी व आम जनता की बजाए शराब की बिक्री की ज्यादा चिंता है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए की शराब आवश्यक वस्तु है क्या।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed