फिर बोले अनिल विज: कैप्टन को बताया राष्ट्रवादी, कहा-पाक समर्थक सिद्धू को सत्ता में लाने के लिए साजिश रच रही कांग्रेस
विज ने कहा है कि कांग्रेस के मंसूबों को नाकाम करने के लिए सभी राष्ट्रवादी ताकतों को साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि सिद्धू को सत्ता में लाने का मकसद भविष्य में पंजाब और पाकिस्तान एक साथ चलाना है। राष्ट्रवादी कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू के रास्ते में बाधा थे। इससे पहले विज ने पाक प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर भी नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को राष्ट्रविरोधी बताने की मुहिम में भाजपा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से दो कदम आगे निकल गई है। हरियाणा भाजपा के कद्दावर नेता अनिल विज राष्ट्रीयता के मुद्दे पर सिद्धू को घेरने में कैप्टन को पीछे छोड़ दिया है। विज ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर ने इतने साल पंजाब की सेवा की है। अपने अनुभव के आधार पर कैप्टन सिद्धू को जो कह रहे हैं उसका मतलब है कि राष्ट्रविरोधी साजिश रची जा रही है। यह साजिश कांग्रेस के उच्च नेतृत्व के माध्यम से रची जा रही है।
ऐसे में पंजाब की राष्ट्रवादी शक्तियों को कांग्रेस की इस घृणित साजिश को नाकाम करने के लिए एक साथ आकर हाथ मिलाना चाहिए। मीडिया से बातचीत में विज ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख बाजवा के मित्र नवजोत सिंह सिद्धू और उनके साथियों को पंजाब की सत्ता के सहारे मजबूत करने की कांग्रेस की यह राष्ट्रविरोधी गहरी साजिश है, क्योंकि कांग्रेस भविष्य में पंजाब और पाकिस्तान को नजदीक लाना चाहती है।
वह चाहती है कि दोनों इकट्ठे होकर चले। यह बात तभी सिद्ध हो गई थी जब अमरिंदर सिंह के मना करने के बावजूद सिद्धू पाकिस्तान गए। वहां जाकर इमरान खान के कसीदे पढ़े जावेद के गले मिले। जब वे वापस आए उनसे पूछा गया कि वे कैप्टन के मना करने के बावजूद पाकिस्तान गए तो उन्होंने जवाब दिया था कि मेरा कैप्टन अमरिंदर सिंह नही है। मेरा कैप्टन राहुल गांधी है। इसका मतलब राष्ट्रविरोधी साजिश कांग्रेस आलाकमान द्वारा रची जा रही है। चूंकि राष्ट्रवादी अमरिंदर सिंह कांग्रेस की इस साजिश में बाधा थे। इसलिए उनका राजनीतिक तौर पर कत्ल कर दिया गया।
यह है पूरा मामला
कैप्टन अमरिंदर सिंह शुरुआत से दो बातें कह रहे हैं। एक तो वे इस बात पर जोर दे रहे हैं कि सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख कमर जावेद के दोस्त हैं। साथ ही वे पंजाब की सुरक्षा को खतरा बता रहे हैं। कैप्टन का कहना है कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है। यहां पाकिस्तान से गोला बारूद सप्लाई हो रहा है। नशे की खेप सप्लाई हो रही है। ऐसे में वे कांग्रेस आलाकमान से सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाए जाने का विरोध करेंगे। सीधे तौर पर कैप्टन यह कहना चाह रहे हैं कि सिद्धू के नेतृत्व में पंजाब को खतरा है। कैप्टन की इस बात पर आज हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मुहर लगा दी है।
क्या है गणित
अनिल विज का कैप्टन के साथ में आना को संयोग नहीं है। भाजपा राष्ट्रीयता को प्रमुख मुद्दा मानती है। अभी तक पार्टी राष्ट्रीयवाद को ही आधार मान कर चुनाव लड़ती आई है। पंजाब में भाजपा राष्ट्रवाद को मुद्दा मानकर ही चुनाव में कूदना चाह रही है, क्योंकि पार्टी के पास यहां और कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान से भाजपा को पंजाब में संजीवनी दे दी है। भविष्य में इस मामले पर और रार बढ़ेगी।