फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vigiters shelter construction for tourist of chhatbir zoo zirakpur

अब छतबीड़ में सैलानियों की पिकनिक होगी मजेदार, बड़ी कवायद

Mon, 09 Jan 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Mon, 09 Jan 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
vigiters shelter construction for tourist of chhatbir zoo zirakpur
छतबीड़ जू - फोटो : amar ujala
छतबीड़ जू आने वाले सैलानियों को अब और भी मजा आएगा। एक ऐसी कवायद की जा रही है, जिससे पिकनिक मजेदार होगी। दरअसल, जू में सैलानियों की सुविधा के लिए आठ विजिटर्स शेल्टर्स का निर्माण किया जा रहा है। अब तक जो शेल्टर बने थे, वह पुराने हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस कारण दूर-दूराज क्षेत्रों से परिवार के साथ आने वाले लोगों को खाने-पीने के लिए भारी दिक्कतें पेश आती थी। उन्हें जमीन पर बैठना पड़ता था। सर्दियों को छोड़कर गर्मियां एवं बरसात में यहां आने वाले पर्यटकों को मुश्किल होती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छतबीड़ चिड़ियाघर में पैदल घूमने वाले सैलानियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इसी तरह, परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए आने वाले लोग खाने-पीने की चीजें साथ लाते हैं। बैठने की उचित जगह न होने के कारण ये लोग जमीन पर ही बैठकर खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों द्वारा पुराने विजिटर्स शेल्टर्स को अपग्रेड करने की मांग की जा रही थी। इसके बाद जू प्रबंधकों ने प्रस्ताव बनाकर विभाग के अधिकारियों के पास भेजा, मंजूरी मिलने के बाद इन्हें तैयार किया जा रहा है।


छतबीड़ चिड़ियाघर के रेंज अफसर भलिंदर सिंह ने बताया कि जू में आठ नए विजिटर्स शेल्टर्स का निर्माण किया जा रहा है, जिसके भीतर बैठकर सैलानी पिकनिक को मजेदार बना पाएंगे। इससे यहां पैदल घूमने वाले सैलानियों को अधिक सुविधा होगी, उन्हें जगह-जगह रुकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed