फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance will investigate properties of former minister Bharat Bhushan Ashu

निविदा घोटाला: पूर्व खाद्य मंत्री आशु की संपत्तियों को खंगालेगी विजिलेंस, रिश्तेदारों- कारीबियों पर भी निगाहें

Thu, 25 Aug 2022 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Aug 2022 12:34 AM IST
सार

विजिलेंस के अधिकारी ने बताया कि आशु के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बनने के बाद खरीदी गई संपत्तियों या रियल एस्टेट के क्षेत्र में निवेश की जांच की जाएगी। जांच में अगर यह खुलासा होता है कि कोई संपत्ति अघोषित आय से खरीदी गई है तो उसे विजिलेंस कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Vigilance will investigate properties of former minister Bharat Bhushan Ashu
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खाद्य विभाग के निविदा घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की संपत्तियां की विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस ने आशंका जताई है कि पूर्व मंत्री ने घोटाले की रकम से राज्य और दूसरे प्रांतों में करोड़ों रुपये की संपत्तियों की खरीद फरोख्त की है। आशु के रिश्तेदारों और करीबियों पर भी विजिलेंस ने नजर रखनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद मंगलवार की रात विजिलेंस ने पूर्व मंत्री के लुधियाना आवास में कई संपत्तियों के कागजों की पड़ताल की, हालांकि उन्हें इसमें कुछ हासिल नहीं हो पाया। विजिलेंस ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व मंत्री की संपत्ति का विवरण या तो उसके नाम पर या उसके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों या करीबी दोस्तों के नाम पर खंगाला जा रहा है। साथ ही आशु के निजी बैंक खातों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


विजिलेंस के अधिकारी ने बताया कि आशु के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बनने के बाद खरीदी गई संपत्तियों या रियल एस्टेट के क्षेत्र में निवेश की जांच की जाएगी। जांच में अगर यह खुलासा होता है कि कोई संपत्ति अघोषित आय से खरीदी गई है तो उसे विजिलेंस कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आशु का पीए निकला करोड़पति 
भारत भूषण आशु के फरार पीए मीनू पंकज मल्होत्रा पर भी विजिलेंस ने शिकंजा कस दिया है। जांच में पता चला है कि सरकारी डिपो और घर के बाहर किराने की दुकान चलाने वाला मीनू कुछ ही समय में करोड़ों की प्रॉपटी का मालिक बन गया है। उसकी पॉश इलाके में छह से ज्यादा प्रॉपटियां हैं। विजिलेंस ने इसका रिकॉर्ड नगर निगम से निकलवा लिया है। कई बेनामी संपत्तियों के बारे में भी जानकारी मिली है। 

विजिलेंस को टेंडर घोटाले में गिरफ्तार तेलू राम से मीनू पंकज से संबंधों के सुबूत मिले थे। विजिलेंस ने उसे जांच में शामिल होने के लिए कहा था, लेकिन वह फरार हो गया है। उसकी तलाश में लगातार छापे मारे जा रहे हैं लेकिन वह नहीं मिला है। मीनू आशु का काफी करीबी है। टेंडर घोटाले में लेनदेन में उसकी भूमिका अहम रही है। तेलू राम ने भी मीनू का नाम लिया था। 
 

मीनू पंकज मल्होत्रा की शहर में छह ऐसी प्रापर्टियां सामने आई हैं, जो महानगर की प्राइम लोकेशन पर है। यह सारी प्रापर्टियां मीनू पंकज मल्होत्रा के नाम पर हैं। जिसका सारा रिकॉर्ड नगर निगम से ले लिया गया है। कई बेनामी संपत्तियों के बारे में भी पता चला है, जिसकी जांच जारी है। रविंदरपाल सिंह संधू, एसएसपी विजिलेंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed