फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance Team reached house of Manpreet Badal gunman

Bathinda: प्लॉट घोटाले में फरार मनप्रीत बादल के गनमैन के घर पहुंची विजिलेंस, किसी ने नहीं खोला दरवाजा

Fri, 06 Oct 2023 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 01:30 PM IST
सार

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मनप्रीत बादल तक पहुंचने के लिए विजिलेंस की टीमें सारी चीजों पर नजर रख रही हैं। उनके परिवारिक सदस्य और रिश्तेदार भी विजिलेंस के रडार पर हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वह हमारी टीमों की पकड़ में होंगे।

विज्ञापन
Vigilance Team reached house of Manpreet Badal gunman
मनप्रीत बादल के गनमैन के घर के बाहर खड़ी विजिलेंस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

प्लॉट घोटाले में नामजद पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल अब भी विजिलेंस की पहुंच से बाहर है। विजिलेंस उनकी गिरफ्तारी का पूरा प्रयास कर रही है। उनके नजदीकियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने मनप्रीत के गनमैन के घर रेड की लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। विजिलेंस की टीम काफी देर तक बाहर ही खड़ी रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritsar Fire News : मजीठा रोड पर दवा की फैक्टरी में लगी भीषण आग, महिला समेत चार कर्मचारी जिंदा जले
विज्ञापन

भाजपा के सीनियर नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल प्लॉट घोटाले में केस दर्ज होने के बाद 12 दिनों से भूमिगत हैं। उनकी तलाश में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में उनके करीबी रिश्तेदार के निर्माणधीन घर पर दबिश दी। हालांकि विजिलेंस की टीम घर में नहीं जा पाई, क्योंकि जब तक टीम वहां पहुंची तो शाम हो चुकी थी। 



दूसरा विजिलेंस के पास घर का सर्च वारंट नहीं था। घर के मालिक के वकील भी मौके पर मौजूद रहे। मौके पर पहुंचे विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी खराब होने की वजह से दिक्कत आई थी। वह पूरी कानूनी प्रक्रिया को अपनाएंगे, टीमें केस की जांच में जुटी हुई है। उम्मीद है कि जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीमें मामले की जांच में जुटी हुई। उनके पास मनप्रीत को लेकर कई अहम जानकारियां लगी हैं। उन्हें पता चला था कि सेक्टर-सात की कोठी मनप्रीत बादल की है। ऐसे में वह जांच के लिए पहुंचे थे लेकिन जांच में उन्हें पता चला कि उनके करीबी रिश्तेदार की है। विजिलेंस की टीमें जहां भी छापेमारी कर रही है, वहां पर लोकल पुलिस को साथ लेकर जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed