{"_id":"63b2f818b893217c4f1021ba","slug":"vigilance-investigates-disproportionate-assets-against-balbir-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ीं, विजिलेंस ने शुरू की आय से अधिक संपत्ति की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ीं, विजिलेंस ने शुरू की आय से अधिक संपत्ति की जांच
Mon, 02 Jan 2023 09:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:02 PM IST
सार
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है तब से अब तक कई मंत्रियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु, संगत सिंह गिलजियां, कांग्रेस नेता भरत इंद्र सिंह चहल, अकाली नेता जनमेजा सिंह सेखों भाजपा नेता सुंदर शाम अरोड़ा समेत कई अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
बलबीर सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सरकार ने अब उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच करवाने की तैयारी की है। विजिलेंस ने सोमवार से प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनकी संपत्तियों से जुड़ा सारा रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। हालांकि बलबीर सिद्धू का कहना है कि यह सारी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बलबीर सिंह सिद्धू के मंत्री रहते बनाई गई संपत्ति की जांच विजिलेंस करेगी। मोहाली व रोपड़ जिले में खरीदी संपत्ति व परिजनों के नाम पर खरीदी कारों के मामले की जांच चल रही है। इसके अलावा विजिलेंस उनके भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू द्वारा मोहाली की एक नामी कंपनी में खरीदी गई जमीन की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह जमीन करीब 70 एकड़ बताई जा रही है। हालांकि विजिलेंस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, जबकि पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। सरकार जानबूझकर उन्हें निशाना बना रही है। वह मामले की जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनके पास अपनी संपत्ति के सभी दस्तावेज हैं। पहले भी उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगे थे लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जबसे राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है तब से अब तक कई मंत्रियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु, संगत सिंह गिलजियां, कांग्रेस नेता भरत इंद्र सिंह चहल, अकाली नेता जनमेजा सिंह सेखों भाजपा नेता सुंदर शाम अरोड़ा समेत कई अन्य लोग शामिल हैं।