{"_id":"647e12f3b8619788e3028575","slug":"vigilance-interrogated-former-health-minister-balbir-singh-sidhu-for-three-hours-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से विजिलेंस ने की 3 घंटे पूछताछ, बोले- कार्रवाई राजनीति से प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से विजिलेंस ने की 3 घंटे पूछताछ, बोले- कार्रवाई राजनीति से प्रेरित
Mon, 05 Jun 2023 10:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:24 PM IST
सार
पूर्व सेहत मंत्री सोमवार को दूसरी बार विजिलेंस ब्यूरो के सामने पेश हुए। वह ठीक 10 बजे मोहाली के सेक्टर-68 स्थित विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर पहुंच गए थे। इसके बाद करीब तीन घंटे तक उनसे सवाल जवाब हुए।
विज्ञापन
बलबीर सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को पूर्व सेहत मंत्री एवं भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू से तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान बलबीर सिंह सिद्धू ने विजिलेंस ब्यूरो को सवालों से जुड़ा एक प्रोफार्मा भी भरकर सौंपा। यह प्रोफार्मा उन्हें पहली सुनवाई पर विजिलेंस की तरफ से दिया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान मीडिया से बातचीत में पूर्व सेहत मंत्री ने कहा कि वह विजिलेंस को जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उनसे जो जानकारी मांगी गई थी, उसे विजिलेंस को सौंप दिया है। वहीं, अब कुछ और जानकारी भी मांगी गई है, जिसे वह जल्द विजिलेंस को सौंपेंगे। हालांकि यह सारा कुछ राजनीति से प्रेरित है। सरकार के अपने विधायकों पर कई गंभीर आरोप लगे लेकिन सरकार उन्हें बचा रही है। अब तो आम जनता भी इस चीज को समझ गई है।
विज्ञापन
पूर्व सेहत मंत्री सोमवार को दूसरी बार विजिलेंस ब्यूरो के सामने पेश हुए। वह ठीक 10 बजे मोहाली के सेक्टर-68 स्थित विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर पहुंच गए थे। इसके बाद करीब तीन घंटे तक उनसे सवाल जवाब हुए। साथ ही उनसे जुड़े दस्तावेज चेक किए गए। इस मौके उनसे उनकी संपत्ति, उनके कार्यकाल में सेहत विभाग में सामान की खरीद समेत कई सवाल किए गए।
विज्ञापन
हालांकि जब वह पूछताछ के बाद विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर से बाहर आए तो उन्होंने पूछताछ में पूछे गए सवालों के बारे में कुछ नहीं बताया। याद रहे इससे पहले विजिलेंस उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है लेकिन उन्होंने समय ले लिया था। साथ ही दलील थी कि उन्हें पूछताछ से जुड़े कुछ दस्तावेज जुटाने हैं। ऐसे में उन्हें थोड़ी राहत दी जाए।