फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vigilance inquiry start against rate manipulation of Cancer drugs

पीएमओ का दखल, कैंसर दवाओं के रेट में गड़बड़ी की विजिलेंस जांच शुरू

Wed, 27 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
vigilance inquiry start against rate manipulation of Cancer drugs
पीजीआई चंडीगढ़

पीजीआई में कैंसर पेशेंट के लिए आने वाली प्राइवेट ग्रांट में गड़बड़ियों की जांच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की दखल के बाद विजिलेंस ने शुरू कर दी है। पीजीआई मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अश्विनी मुंजाल ने पीएम, पंजाब के सीएम बादल और सेंट्रल विजिलेंस कमीशन का पत्र लिखकर गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग की थी।

विज्ञापन


धानमंत्री कार्यालय से पत्र केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को ट्रांसफर किया गया और वहां से पीजीआई को पत्र भेजा गया। जांच के बाद पता चलेगा कि ग्रांट से खरीदी जाने वाली दवाएं पीजीआई के बाहर स्थित केमिस्ट शॉप से खरीदी गई मेडिसिन से क्यों महंगी थी।
विज्ञापन


ग्रांट देरी से आई तो खुली पोल
मुंजाल ने पीएमओ व सीवीओ को भेजी शिकायत में बताया कि पंजाब की रहने वाली इंदिरा कुमारी को कैंसर की बीमारी थी। उनकी कीमोथैरेपी होनी थी, लेकिन इंदिरा कुमारी के पास रुपये नहीं थे। उन्होंने इलाज के लिए पंजाब सरकार से आर्थिक मदद मांगी। पंजाब सरकार कैंसर मरीजों के इलाज के लिए ग्रांट जारी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिरा की कीमोथैरेपी जल्द से जल्द होनी थी, लेकिन उसकी ग्रांट में देरी हो गई। इसलिए उसने 3 सितंबर को 2015 को अपने रुपयों से चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित एक केमिस्ट शॉप से 13 हजार 200 रुपये की दवाएं खरीद लीं। एक अक्तूबर को दोबारा इंदिरा ने अपने रुपयों से कीमोथैरेपी के लिए दवाएं खरीदीं।

ग्रांट सेल ने पांच गुना महंगी खरीदी दवाएं
पीजीआई के डॉक्टरों ने इंदिरा कुमारी की छह कीमोथैरेपी के लिए 80 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाया था। दो कीमोथैरेपी के बाद पंजाब सरकार की ओर से इंदिरा कुमारी के लिए 80 हजार रुपये की ग्रांट पीजीआई के प्राइवेट ग्रांट सेल में आ गई। उसके बाद इंदिरा की 29 अक्तूबर, 27 नवंबर और 28 दिसंबर को कीमोथैरेपी हुई। लेकिन इस बार कीमोथैरेपी का सामान पीजीआई की प्राइवेट ग्रांट सेल से खरीदा।

जब छठी बार कीमोथैरेपी होनी थी तो इंदिरा व उसके परिजन प्राइवेट ग्रांट सेल पहुंचे तो वहां बैठे कर्मचारियों ने बताया कि उसके खाते में सिर्फ 3,181 रुपये बचे हैं। जब इंदिरा ने पीजीआई के बाहर से दवाएं खरीदीं तो उसका खर्च 27 हजार 216 रुपये आया। जबकि प्राइवेट ग्रांट सेल से खरीदीं गईं दवाओं का खर्च 77 हजार रुपये आया। यानी मरीजों को प्राइवेट ग्रांट सेल की ओर से दी जा रहीं दवाएं बाहर की केमिस्ट शॉप के मुकाबले पांच गुना महंगी पड़ रही हैं।


प्राइवेट ग्रांट सेल खरीदता है दवाएं
पंजाब के कैंसर पेशेंट को पंजाब सरकार आर्थिक मदद करती है। पीजीआई के डाक्टर पेशेंट का जो एस्टिमेट बनाएंगे, उस के आधार पर सरकार ग्रांट जारी करती है। ग्रांट आने पर प्राइवेट ग्रांट सेल के कर्मचारी दवाएं मरीज को दे देते हैं। दरअसल ग्रांट सेल कोटेशन मंगवाकर कुछ सस्ते रेट पर मरीजों के लिए दवाएं और सामान मंगवाती है। लेकिन ये दवाएं मरीजों को बाहर की दुकानों से भी महंगी पड़ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि  हो सकता है कि ग्रांट सेल 25 प्रतिशत डिस्काउंट पर दवाएं दे रहा हो, जबकि बाहर मरीजों को 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर दवाएं मिल रही हों। पीजीआई एमटीए जनरल सेक्रेटरी अश्विनी मुंजाल का आरोप है कि प्राइवेट ग्रांट सेल की जांच होनी चाहिए। महंगी दवाएं देकर मरीजों को लूटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed