फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Vigaas Kaur secured 99.5 Percent marks in ICSE 12th Result

ICSE 12th Result: अमृतसर की विगास कौर ने रोशन किया नाम, चंडीगढ़ और मोहाली की बेटियां भी छाईं

Mon, 25 Jul 2022 12:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Jul 2022 12:21 AM IST
सार

होशियारपुर की रिद्धि अग्रवाल ने भी आईसीएसई (10वीं) की परीक्षा में जिला में दूसरा, पंजाब में तीसरा व पूरे देश में पांचवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
Vigaas Kaur secured 99.5 Percent marks in ICSE 12th Result
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) के 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अमृतसर के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मजीठा रोड की छात्रा विगास कौर ने कॉमर्स स्ट्रीम में 99.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। छात्रा ने 400 में 398 अंक हासिल किए हैं। इसी तरह होली हॉट प्रेसीडेंसी स्कूल की छात्रा मान्या चीमा ने मेडिकल स्ट्रीम और इसी स्कूल की नावतेश ठाकुर ने 98.5 प्रतिशत अंक हासिल कर 394 अंक के साथ जिले में दूसरा और अवनीत उप्पल ने मेडिकल स्ट्रीम में 98.25 प्रतिशत के साथ 392 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


होशियारपुर की रिद्धी पंजाब में तीसरे स्थान पर
होशियारपुर की रिद्धि अग्रवाल ने आईसीएसई (10वीं) की परीक्षा में जिला में दूसरा, पंजाब में तीसरा व पूरे देश में पांचवां स्थान हासिल किया है। रिद्धि की इस सफलता पर खुशी जताते हुए भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पंजाब के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि उन्हें सम्मानित किया है। खन्ना ने कहा कि रिद्धि अग्रवाल की यह बड़ी उपलब्धि है, जिसके लिए परिजन व अध्यापक बधाई के पात्र हैं। 
विज्ञापन


आईसीएसई में चंडीगढ़ और मोहाली की बेटियां छाईं
चंडीगढ़ में आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाईस्कूल और सेंट जेवियर्स स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षा में स्ट्रॉबेरी से 100 और सेंट जेवियर्स से 62 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी। स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्ट्रॉबेरी स्कूल में 40 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें ह्यूमैनिटीज में रायका शर्मा ने 98, चाहरिका उप्पल ने 97.50, साइंस में कायना महाजन ने 94, अंगद सूर्यवंशी और बिलावल सिंह ने 92, कॉमर्स में पावना पन्नू ने 96.50, अदिति गर्ग ने 96 और मेहताब कौर ने 95.75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सेट जेवियर्स स्कूल में 9 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 20 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 40 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक और 51 छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। कॉमर्स में साक्या महाजन ने 96 प्रतिशत, नॉन मेडिकल में ब्रहमदीप सिंह ने 94 प्रतिशत और मेडिकल में हर्षिल वालिया ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। व्हीलचेयर की मदद से स्कूल आने वाले दिव्यांग तुषार ने कॉमर्स स्ट्रीम में 55 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 


वाईपीएस के छात्रों ने किया नाम रोशन
आईसीएसई 12वीं में मोहाली के वाईपीएस स्कूल के 57 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 33 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 13 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर ट्राइसिटी में नाम रोशन किया है। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में तनुश्री ने 97.25 प्रतिशत अंक पाए हैं। मेडिकल स्ट्रीम में शिवेक अरोड़ा ने 92.75 प्रतिशत अंक लिए। नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में हरसिमरजोत सिंह ने 95.75 और परमवीर सिंह घुमान ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। कॉमर्स स्ट्रीम में तनीषा ने 96.50 प्रतिशत अंक लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed