फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Views on women's rights and empowerment

Chandigarh News: महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर रखे विचार

Fri, 07 Mar 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Views on women's rights and empowerment
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-1 में महिला प्रकोष्ठ की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका संयोजन महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी कुसुम रानी व उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम में पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं से महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण पर प्रभावशाली विचार पेश किए। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सिवाच ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को पहचानने का अवसर है। इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं। कॉलेज में एनएसएस की ओर से पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की उप-प्राचार्य डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है, जब समाज में समानता और समावेशिता को बढ़ावा दिया जाए। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें डॉ. प्रेम लता, डॉ. रूबी, मंजीत, एंजेला, प्राची, वीणा जांगड़ा और गुरप्रीत शामिल रहीं। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कुसुम ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed