{"_id":"6a17481d0fe99dec070cc2ea","slug":"vidya-samiksha-kendra-is-monitoring-everything-from-childrens-mid-day-meal-to-report-cards-and-sports-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1030711-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बच्चों के मिड-डे मील से लेकर रिपोर्ट कार्ड, खेल तक पर निगरानी रख रहा विद्या समीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बच्चों के मिड-डे मील से लेकर रिपोर्ट कार्ड, खेल तक पर निगरानी रख रहा विद्या समीक्षा केंद्र
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा निदेशालय में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र तैयार कर लिया है। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इस केंद्र के शुरू होने के बाद सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और अन्य गतिविधियों पर सीधे नजर रखी जा रही है।
फिलहाल इस केंद्र को शहर के 115 सरकारी स्कूलों से जोड़ा गया है। इसके जरिए करीब डेढ़ लाख विद्यार्थियों और 4500 से ज्यादा शिक्षकों से जुड़ी जानकारी शिक्षा विभाग तक रियल टाइम में पहुंच रही है। विभाग को रोजाना यह पता चल रहा है कि कितने बच्चे स्कूल आए, कितनों ने मिड-डे मील लिया और बच्चों का पढ़ाई में प्रदर्शन कैसा रहा।
इसके अलावा बच्चों के रिपोर्ट कार्ड, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की जानकारी भी इस केंद्र में रिकॉर्ड हो रही है। इससे यह पहचानना आसान होगा कि कौन सा छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और किसे अतिरिक्त मदद की जरूरत है। अधिकारियों का कहना है कि इससे कमजोर विद्यार्थियों पर समय रहते ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अनुसार, विद्या समीक्षा केंद्र बनने से स्कूलों की मॉनिटरिंग पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। स्कूलों से जुड़ी जानकारी तुरंत उपलब्ध होने से अधिकारियों को फैसले लेने और समस्याओं का समाधान करने में आसानी हुई है। विभाग का मानना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने में भी मदद मिलेगी।