{"_id":"5b2faa504f1c1b64068b7ebc","slug":"video-viral-fight-among-punjabi-youths-in-brampton","type":"story","status":"publish","title_hn":" कनाडा के ब्रम्पटन में भिड़े पंजाबी युवक,मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा के ब्रम्पटन में भिड़े पंजाबी युवक,मारपीट का वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बठिंडा (पंजाब)
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छे भविष्य की कामना लेकर अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने वाले माता पिता को नहीं पता कि उनके लाल विदेशी धरती पर क्या गुल खिला रहे हैं। इन दिनों कनाडा के ब्रम्पटन में पंजाबी युवाओं के बीच हुए मारपीट के दो वीडियो सामने आए हैं। इस झगडे़ के बाद ब्रम्पटन पुलिस ने एक पंजाबी युवक को भी हिरासत में लिया है। कनाडा के ब्रम्पटन में ट्रक ड्राइवर का काम करने वाले अमन ने बताया कि पंजाब से भारी तादात में युवा पढ़ाई के लिए कनाडा के विभिन्न शहरों में आ रहे हैं। लेकिन ज्यादातर युवा ब्रम्पटन में रह रहे हैं।
ब्रम्पटन में आकर युवा पढ़ाई के बजाय अपने साथियों के साथ मिलकर गलत रास्ते पर चले जाते हैं और ग्रुप बनाकर लड़ाई झगडे़ करने लगते हैं। जब से पंजाबी युवक ब्रम्पटन में आए हैं तब से माहौल ज्यादा खराब हो गया है और जो कामकाज वाले अच्छे पंजाबी युवक हैं। उनको भी स्थानीय लोग संदेह की नजर से देखने लगे हैं और जल्दी पंजाबी युवाओं को किराए पर मकान भी नहीं दे रहे। बता दें कि पिछले दिनों पंजाबी युवाओं के दो ग्रुप में ब्रम्पटन के एक चौराहे पर झगड़ा हो गया, जहां कुछ पंजाबी युवक एक युवक को सरेआम पीट रहे हैं।
कनाडा से आए वीडियो में दिख रहा है कि झगड़ा करने वाले पंजाबी युवक सरेआम गालियां दे रहे हैं। अमन के अनुसार झगडे़ के बाद ब्रम्पटन पुलिस ने एक पंजाबी युवक को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी थी। अमन ने पंजाब के लोगों को अपील की है कि वह तभी अपने बच्चों को विदेश भेजें अगर उनका कोई रिश्तेदार रह रहा हो या फिर बच्चों के रहने पढ़ने के खर्च को वह सहन कर सकें। पढ़ाई करने आने वाले कुछ युवक जानबूझकर माहौल को खराब कर देते हैं। जिसका खामियाजा पढ़ाई करने वाले अन्य अच्छे युवकों को भी भुगतना पड़ता है।