फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of auto driver driving carelessly near Chandigarh Railway Light Point posted on social media

Chandigarh: सवारी लेकर जा रहा ऑटोचालक मोबाइल पर बात करते हुए हैंडल पर रखे था कोहनी, चालान की मांग

Mon, 04 Dec 2023 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:24 AM IST
सार

इस लापरवाह ऑटो चालक का वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा है कि फिर कहते हैं हम तो गरीब आदमी हैं। इस वीडियो को चंडीगढ़ यातायात पुलिस के साथ सांझा करने पर पुलिस ने जवाब दिया कि इसमें आरसी नंबर स्पष्ट नहीं है। ऐसे में उल्लंघन को लेकर आगामी कार्रवाई किए जाने के लिए समय, दिन की जानकारी देने को कहा गया।

विज्ञापन
Video of auto driver driving carelessly near Chandigarh Railway Light Point posted on social media
लापरवाही से ऑटो चला रहा चालक। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ रेलवे लाइट प्वाइंट के पास एक ऑटो चालक द्वारा बेहद लापरवाही से ऑटो चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया और उसका चालान करने की मांग की गई है। वीडियो में ऑटो चालक एक हाथ से मोबाइल पर बात कर रहा है। वहीं, टेढ़ा होकर दूसरे हाथ से ऑटो को रेस पकड़े नजर आ रहा है। साथ ही ऑटो चलाते समय हैंडल को पकड़ने के बजाय उस पर कोहनी रख रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जल्द मिलेगा भारतीय टीका, स्वदेशी वैक्सीन सर्वारिक्स का ट्रायल पूरा
विज्ञापन


इस लापरवाह ऑटो चालक का वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा है कि फिर कहते हैं हम तो गरीब आदमी हैं। इस वीडियो को चंडीगढ़ यातायात पुलिस के साथ सांझा करने पर पुलिस ने जवाब दिया कि इसमें आरसी नंबर स्पष्ट नहीं है। ऐसे में उल्लंघन को लेकर आगामी कार्रवाई किए जाने के लिए समय, दिन की जानकारी देने को कहा गया। इसके बाद यूजर ने इसकी स्पष्ट फोटो साझा की। यह पंजाब नंबर का ऑटो था। यह वीडियो एक दिसंबर को पोस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सितंबर में ऑटो की टक्कर से हो गई थी मोहाली के डॉक्टर की मौत
बता दें कि इससे पहले बीते सितंबर में सवारियां बिठाए एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने सुबह सेक्टर-17 में पीछे से टक्कर मार साइक्लिंग कर रहे मोहाली के डॉक्टर को टक्कर मार दी थी, जिसमें डॉक्टर की जान चली गई थी। सोशल मीडिया पर लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कैद हो रहे हैं। इनमें कई बार पुलिसकर्मी भी लोगों के स्मार्ट कैमरों में कैद हो रहे हैं, जिनका चालान भी हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed