फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video call came from pakistan in Hansi of Haryana

युवक के पास पाकिस्तान से आया वीडियो कॉल, बोला-भाईजान कैसे हो! बम कहां रखना है

Sat, 15 Jun 2019 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Jun 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Video call came from pakistan in Hansi of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

एक युवक के पास वीडियो कॉल आने के बाद हड़कंप मच गया। कॉल के बाद युवक के भी होश उड़ गए। हरियाणा के हांसी शहर में एक युवक के पास व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे कहा कि भाई जान कैसे हो, बम कहां रखना है। 

विज्ञापन


इस मामले को लेकर गोल कोठी क्षेत्र निवासी युवक सन्नी बतरा ने किला बाजार पुलिस चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से मामले की जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मामले में रपट दर्ज कर साइबर सेल को नंबर दे दिया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवक ने कहा है कि उसके पास बुधवार रात को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे कहा कि भाई जान कैसे हो, जिस पर मैंने कहा कौन बोल रहे हो तो उसने कहा आपका भाई। मैने पूछा कौन भाई तो कहा आपका दोस्त, मैंने कहा कि बोलो तो उसने कहा- बम कहां रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्नी के अनुसार यह बात सुनकर उसने फोन करने वाले व्यक्ति को गाली निकाली और फिर उसका फोन कट कर दिया। सन्नी के पास 92 3108980283 नंबर  से कॉल आई थी। प्रारंभिक मामले में यह प्रतीत हो रहा है कि यह कॉल पाकिस्तान से आई थी।


चूंकि 92 से शुरू होने वाला नंबर पाकिस्तान का है। जबकि भारत के किसी नंबर से अगर किसी के पास फोन आता है तो उसके आगे 91 लिखा होता है। इस कॉल के बाद से हांसी पुलिस प्रशासन व खुफिया विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed