वीडियो: गणेश विसर्जित करते 3 युवक बहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों को पता नहीं था कि गणेश विसर्जन के लिए नहर में उतरना इतना भारी पड़ेगा। नहर में उतरे तीनों युवक तेज बहाव में बह गए। मामला हरियाणा के चरखी दादरी का है। यहां लोहारू कैनाल में रविवार शाम भिवानी से गणेश विसर्जन करने आए छह श्रद्धालु संतुलन बिगड़ने से नहर में गिर गए।
हादसे में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं भिवानी नगर परिषद चेयरमैन सहित तीन अन्य श्रद्धालुओं को आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों की मदद से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने गोताखोरों और किसानों की मदद से तीनों युवकों के शव नहर से निकलवाए। नगर परिषद चेयरमैन को भिवानी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री मौके पर पहुंचे।
नगर परिषद चेयरमैन भवानी सिंह मोहल्ले के करीब सवा सौ श्रद्धालुओं के साथ रविवार को गांव चरखी की लोहारू कैनाल पर गणेश विसर्जन करने आए थे। करीब 5:00 बजे जब श्रद्धालु गणेश विसर्जन करने के लिए नहर की पौड़ियों पर उतरे तो जगह कम और भीड़ ज्यादा होने के कारण संतुलन बिगड़ गया।
इस दौरान कुल छह लोग नहर में जा गिरे। नहर में गिरने वाले किसी श्रद्धालु को तैरना नहीं आता था। उनके साथ आए श्रद्धालुओं ने शोर मचाया तो आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। रस्सी के सहारे ग्रामीणों ने नप चेयरमैन भवानी सिंह, पंकज और टीनू को बचाया।
घटना का कारण संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गौरव (26) पुत्र राकेश, सोनू (18) पुत्र पवन और निशांत (18) पुत्र अशोक को अचेत अवस्था में नहर से बाहर निकाला। दादरी सिविल अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने नहर में उतरकर रस्सी के सहारे चेयरमैन भवानी सिंह, पंकज और टीनू को नहर से बाहर निकाला। इस दौरान चेयरमैन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भिवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम दमकल कर्मियों सहित मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों की मदद से तीनों युवक गौरव (26) पुत्र पवन, गौरव (18) पुत्र रमेश और निशांत (18) पुत्र अशोक को अचेत अवस्था में नहर से बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री घनश्याम सर्राफ ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
जयसिंह, सदर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई है। तीनों के शव नहर से बरामद कर लिए है। घटना का कारण संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-