{"_id":"6be5dcf88bfa8d690f215259679f9046","slug":"victim-wants-to-live-with-rapist","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बलात्कारी' के साथ रहना ही चाहती है पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बलात्कारी' के साथ रहना ही चाहती है पीड़िता
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Jan 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने दुराचार का केस दर्ज कराया और जब कोर्ट में केस चला तो पीड़िता ने कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी और उसी के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन
वहीं, कोर्ट में यह भी साबित नहीं हो सका कि पीड़िता नाबालिग है। लिहाजा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दुराचार के आरोपी को बरी कर दिया।
यह मामला कालका थाने में पिछले वर्ष सितंबर में दर्ज हुआ था।
कालका निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पड़ोसी युवक ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर किडनैप कर लिया।
पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की और दो दिन बाद दोनों को पिंजौर के नजदीक से रिकवर कर लिया। इसके बाद लड़की का मेडिकल कराया गया और दुराचार की धारा भी शामिल कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, जब लड़की ने कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया तो उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी, जबकि उसके पिता की शिकायत थी कि वह नाबालिग है।
लिहाजा उसे परिजनों के साथ भेज दिया गया, जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया था। तब से वह जेल में ही था।
अब कोर्ट में यह साबित नहीं हो सका कि पीड़ता नाबालिग है। आरोपी पक्ष से लीगल एड के एडवोकेट विकास आर्य के मुताबिक, युवती ने कोर्ट में बयान दिया है कि वह अपनी मर्जी से सुनील के साथ गई थी। लिहाजा आरोपी को कोर्ट से बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन