फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vice President will know what PU did after Kovid lockdown

कोविड से हुए लॉकडाउन के बाद पीयू ने क्या किया, जानेंगे उपराष्ट्रपति

Sat, 11 Apr 2020 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Vice President will know what PU did after Kovid lockdown
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने कोविड से हुए लॉकडाउन के बाद पढ़ाई के संचालन से लेकर नए शैक्षिक सत्र तक के लिए क्या-क्या काम किए, इसकी जानकारी उपराष्ट्रपति एवं चांसलर वेंकैया नायडू को देनी होगी। वह सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। इसकी जानकारी पीयू प्रशासन के अधिकारियों को लगी तो वह तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

हर विभाग के उच्चाधिकारी अपने-अपने कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। किसी का कोई नुकसान न हो, इसकी जानकारी भी ली जा रही है। इसी में शामिल हैं विश्वविद्यालय। विश्वविद्यालयों के चांसलर वेंकैया नायडू हैं। ऐसे में वह अब तक कार्यों की प्रगति देखेंगे। कोरोना से तो नुकसान हो ही रहा है, लेकिन विद्यार्थियों की पढ़ाई आगे प्रभावित न हो इसलिए वह तैयारियों को परखेंगे। ऑनलाइन पढ़ाने में कितने शिक्षक जुटे हैं और कितने विद्यार्थी आ रहे हैं, यह जानकारी लेंगे। इसके अलावा परीक्षाएं आयोजित करने का समय और रिजल्ट कब तक जारी करेंगे, यह जानकारी भी ली जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि नए शैक्षिक सत्र के संचालन में देरी न हो, इसके लिए सुझाव आदि भी दिए जा सकते हैं। साथ ही शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन भुगतान से लेकर कई अन्य जानकारियां भी चांसलर ले सकते हैं। पीयू प्रशासन अपनी ओर से लॉकडाउन के दौरान किए गए कार्यों की सूची बनाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed