{"_id":"6467c34ebba1d9a4580eb144","slug":"vice-president-will-give-degrees-to-501-phd-candidates-in-pu-today-chandigarh-news-c-16-pkl1043-144454-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में आज 501 पीएचडी अभ्यर्थियों को उपराष्ट्रपति देंगे डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में आज 501 पीएचडी अभ्यर्थियों को उपराष्ट्रपति देंगे डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को 70वें दीक्षांत समारोह की रिहर्सल हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था मुख्य कार्यक्रम की तरह रखी गई। शनिवार को दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति और पीयू चांसलर जगदीप धनखड़ मुख्यातिथि होंगे। वे 501 पीएचडी अभ्यर्थियों को डिग्री भेंट करेंगे। इस दौरान 312 पोस्ट ग्रेजुएट, 73 ग्रेजुएट को डिग्री के साथ 244 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ यूआईईटी के बीई कोर्स में अकादमिक बेहतरी के लिए एक अभ्यर्थी को 30 हजार रुपये अभिषेक सेठी मेमोरियल नकद पुरस्कार दिया जाएगा।पंजाब के सबसे ज्यादा छात्रों ने की डॉक्टरेट सत्र 2022-2023 में पंजाब के सबसे अधिक 182 अभ्यर्थियों ने पीएचडी (डॉक्टरेट) पूरी की है। इसमें 50 पुरुष और 132 महिलाएं हैं। वहीं हरियाणा के 115 अभ्यर्थियों को पीएचडी डिग्री से सम्मानित किया जा रहा है, जिनमें 51 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हैं। चंडीगढ़ के 70 और हिमाचल प्रदेश के 73 अभ्यर्थियों को पीएचडी की डिग्री भेंट की जाएगी। इसके अलावा इथोपिया के एक अभ्यर्थी और वियतनाम की दो महिला अभ्यर्थियों को पीएचडी डिग्री मिलेगी। पीएचडी करने वाले कुल 501 अभ्यर्थियों में 325 महिलाएं और 176 पुरुष शामिल हैं।
साइंस में सबसे अधिक की गई पीएचडी
फैकल्टी - पीएचडी प्राप्तकर्ता संख्या
साइंस - 167
फार्मास्युटिकल साइंस - 09
इंजीनियरिंग - 42
बिजनेस मैनेजमेंट - 21
आर्ट्स - 107
एजुकेशन - 57
डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स : 14
लैग्वेंज - 53
लॉ - 30
विज्ञापन
साइंस में सबसे अधिक की गई पीएचडी
फैकल्टी - पीएचडी प्राप्तकर्ता संख्या
साइंस - 167
फार्मास्युटिकल साइंस - 09
इंजीनियरिंग - 42
बिजनेस मैनेजमेंट - 21
आर्ट्स - 107
एजुकेशन - 57
डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स : 14
लैग्वेंज - 53
लॉ - 30