फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vice President Jagdeep Dhankhar will take part in PU's convocation today

Chandigarh News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज पीयू के दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा

Sat, 20 May 2023 12:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar will take part in PU's convocation today
चंडीगढ़। देश के उपराष्ट्रपति शनिवार को चंडीगढ़ में होंगे। वह पंजाब यूनिवर्सिटी के 70वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान वह पीयू के डिग्री और रत्न भेंट करने के बाद हॉल में दर्शकों के साथ रूबरू होंगे। उपराष्ट्रपति और पीयू के चासंलर धनखड़ परिसर में साढ़े 11 बजे पहुंचेंगे और शाम 5 बजे तक वहां रहेंगे। दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ पीयू के गोल्डन जुबली हॉल में सीनेट और सिंडिकेट के सदस्यों के साथ रूबरू होंगे और पीयू के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे पीयू छात्रसंघ के सदस्यों के साथ छात्रों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन और पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन के सदस्यों के साथ भी चर्चा करेंगे। बता दें कि वीसी प्रो. रेणु विग के कार्यभार संभालने के बाद चांसलर धनखड़ का यह पीयू में पहला दौरा है। पीयू में उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ का भी कार्यक्रम रहेगा। डॉ. सुदेश दोपहर दो बजे परिसर के अंकुर स्कूल में नए बने ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन


अतिथियों के लंच की पीयू में ही व्यवस्था
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, धर्मपत्नी डॉ. सुदेश व अन्य अतिथियों के लंच की व्यवस्था पीयू के गोल्डन जुबली हॉल में ही की गई है। इसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी पीयू के ही यूआईएचटीएम विभाग को मिली है। गोल्डन जुबली में शुक्रवार को कर्मचारियों ने बैठने की व्यवस्था पुख्ता कर दी थी। खाने का पूरा मैन्यू पारंपरिक और मोटे अनाज पर आधारित रहेगा। खाना मिट्टी के बर्तनों में तैयार किया जाएगा। खाने में मशरूम और सांवक के कबाब, आम पन्ना, कोल्ड सूप, पालक बिरयानी, पनीर, चने की दाल, कोदरे की स्टफ्ड रोटी बनेगी। मीठे में श्रीखंड़, बेक्ड श्रीखंड मैंगो फ्लेवर, फिरनी, रागी से बना चीज केक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed