फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vice President Jagdeep Dhankhar reached Hisar Three day agricultural fair in HU start from today

Haryana News: एचएयू में तीन दिवसीय कृषि मेला आज से, उपराष्ट्रपति पहुंचे हिसार, 22 किसान होंगे सम्मानित

Sun, 08 Oct 2023 11:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Oct 2023 11:50 AM IST
सार

मेले में तीनों दिन पंजीकृत किसानों का लक्की ड्रा निकाला जाएगा। इसमें इनाम के तौर पर उन्हें ट्रैक्टर जीतने का मौका मिलेगा। साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर किसान गोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar reached Hisar Three day agricultural fair in HU start from today
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू ) में आज से तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेला मेला शुरू होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ हिसार पहुंच चुके हैं। उपराष्ट्रपति मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले में 22 प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल भी साथ में मौजूद हैं।

विज्ञापन


किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक विभिन्न बीजों की उन्नत किस्में, फर्टिलाइजर, इनसेक्टीसाइड-पेस्टीसाइड, मशीनरी, कृषि से संबंधित नवाचारों, रसायनों रहित जैविक खेती के बारे में नई-नई जानकारियां प्रदान करेंगे ताकि मेले में प्राप्त जानकारी से किसान फसलों की उन्नत किस्मों का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ा सकें। इसके अलावा मेले में मोटा अनाज विषय पर काम करने वाले किसान, कृषि से संबंधित विभाग, स्टार्टअप्स व विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की प्रौद्योगिकियां व उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

विज्ञापन

मेले में निकाले जाएंगे लक्की ड्रा

मेले में तीनों दिन पंजीकृत किसानों का लक्की ड्रा निकाला जाएगा। इसमें इनाम के तौर पर उन्हें ट्रैक्टर जीतने का मौका मिलेगा। साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर किसान गोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1200 पुलिस कर्मचारी

सुरक्षा के लिहाज से छह आईपीएस, 8 डीएसपी और 1200 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। पुलिस प्रशासन की तरफ से एरयपोर्ट से लेकर मेले तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए है। हर चौक चौराहों पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। एयरपोर्ट से लेकर मेला मैदान तक हर चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती की है। छह आईपीएस, 8 डीएसपी और 1200 पुलिस कर्मी सुरक्षा में रहेंगे। 

22 किसानों को किया जाएगा सम्मानित

मेले में प्रदेश के 22 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें हिसार जिले से चानौत गांव के जय किशन वर्ष 2022-23 में सबसे अधिक उत्पादन लेने के लिए सम्मानित किया जाएगा। सिरसा से जितेंद्र सिंह, भिवानी से सोमबीर सिंह, चरखी दादरी के महेंद्र को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed