फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vice President Jagdeep Dhankhar in Chandigarh today

Chandigarh: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज चंडीगढ़ में, परेड ग्राउंड और PU जाएंगे, छतबीड़ जू का भी दौरा

Fri, 04 Nov 2022 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 12:32 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को छतबीड़ चिड़ियाघर का दौरा करेंगे। वह यहां करीब 45 मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वह यहां पर मौजूद जानवरों के अलावा विशेष रूप से तैयार डायनासोर पार्क भी देखेंगे।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar in Chandigarh today
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को चंडीगढ़ में रहेंगे। उपराष्ट्रपति सुबह 10 बजे सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के प्रमुख उद्योग निकाय की भारत की प्रमुख कृषि और खाद्य प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में भाग लेंगे। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी मौजूद रहेंगे। यहां से उपराष्ट्रपति पंजाब यूनिवर्सिटी जाएंगे। विवि में दोपहर 12 से 12:25 बजे तक रहेंगे। उसके बाद उपराष्ट्रपति लौट जाएंगे।

विज्ञापन


सीआईआई एग्रो टेक इंडिया 2022 का 15वां संस्करण चार से सात नवंबर तक परेड ग्राउंड में चलेगा। इसमें 246 प्रदर्शक शामिल हो रहे हैं, जिसमें चार देशों के 27 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक होंगे। सीआईआई एग्रो टेक इंडिया 2022 के चेयरमैन व आईटीसी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी ने कहा कि भविष्य के लिए तैयार कृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने और सशक्तिकरण करना महत्वपूर्ण है। राज्यसभा सदस्य व ब्रिक्स एग्री बिजनेस फॉर्म के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह साहनी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद पीयू में पूर्व छात्रों के वैश्विक मिलन समारोह में उपराष्ट्रपति पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इन रास्तों पर जाने से बचें, सुबह 6 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेंगे बंद

  • उद्योग पथ पर सेक्टर-16, 17, 22, 23 गोल चक्कर से गुरदयाल पेट्रोल पंप तक सड़क बंद रहेगी।
  • सेक्टर 17 के अर्बन पार्क से लेकर होटल शिवालिक व्यू को जाने वाली सड़क बंद रहेगी।
  • नगर निगम लाइट प्वाइंट से परेड ग्राउंड तक सड़क बंद रहेगी।
  • बस स्टैंड में जाने वाली बसें किसान भवन से घूमकर जाएंगी। पिकाडली चौक से होते हुए वाहन आईएसबीटी-17 तक जाएंगे।

इन पार्किंग में नहीं खड़े कर सकेंगे वाहन
आरएलए के सामने, नगर निगम के सामने, शोरूम के पीछे की तरफ, होटल शिवालिक व्यू के पास बनी पार्किंग, परेड ग्राउंड की पार्किंग।

पुलिस ने की फुल ड्रेस रिहर्सल
शहर में उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार को फुड ड्रेस रिर्हसल की। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर एसपी सिटी के नेतृत्व में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा बीएसएफ, पैरामिलिट्री फोर्स और पंजाब पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रहेगी। परेड ग्राउंड में पांच और पंजाब यूनिवर्सिटी में चार डीएसपी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एसएसपी कुलदीप चहल के नेतृत्व में डीएसपी गुरमुख सिंह ने सभी थानों और चौकियों को अपने-अपने क्षेत्र में होटलों और गेस्ट हाउस की चेकिंग करने को कहा है।

छतबीड़ चिड़ियाघर भी जाएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को छतबीड़ चिड़ियाघर का दौरा करेंगे। वह यहां करीब 45 मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वह यहां पर मौजूद जानवरों के अलावा विशेष रूप से तैयार डायनासोर पार्क भी देखेंगे। छतबीड़ चिड़ियाघर की फील्ड डायरेक्टर के. कल्पना ने कहा कि उपराष्ट्रपति यहां पर एक पेड़ भी लगाएंगे। डीसी अमित तलवार, एसएसपी विवेक सोनी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा कर सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed