फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Verka hikes milk prices by Rs 2 in Punjab

अमूल के बाद वेरका का झटका: दूध के दाम में दो रुपये का इजाफा, रसोई पर पड़ेगा असर, देखें- नई रेट लिस्ट

Tue, 01 Mar 2022 11:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/नयागांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Mar 2022 11:17 AM IST
सार

स्थानीय निवासियों का कहना है कि दूध कंपनियों की ओर से महाशिवरात्रि के दिन दूध के दाम बढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कंपनियों की ओर से यह सब जानबूझकर किया गया है, क्योंकि शिवरात्रि वाले दिन दूध की मांग ज्यादा होती है। लोग शिव मंदिरों में जलाभिषेक के साथ-साथ दूध भी चढ़ाते हैं।

विज्ञापन
Verka hikes milk prices by Rs 2 in Punjab
दूध के दाम में वृद्धि - फोटो : फाइल

विस्तार

महंगाई की मार अब घरों में इस्तेमाल होने वाले दूध पर पड़ गई है। वेरका और अमूल ने दूध के दामों में बढ़ोतरी करके प्रति एक लीटर दूध पर दो रुपये बढ़ा दिए हैं। अब नए दाम मंगलवार से लागू हो गए हैं। दोनों कंपनियों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक दूध की कंपनी वेरका और अमूल ने दूध के दामों में मंगलवार से दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा असर लोगों की रसोई पर पड़ेगा, क्योंकि दूध एक ऐसा उत्पाद है, जो हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन


दूध के दाम बढ़ने के कारण हर घर की रसोई का बजट बढ़ जाएगा। शाकाहारी परिवार के बच्चों को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत दूध ही होता है। इस कारण हर घर में बच्चों के लिए दूध का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आने वाले दिनों में दूध से बनने वाले उत्पादों और मिठाई के दाम भी बढ़ेंगे। बता दें कि दूध उत्पादक काफी समय से मांग कर रहे थे कि दूध के दाम बढ़ाए जाएं, क्योंकि उन्हें इस पर आने वाली लागत निकालना मुश्किल हो गया है। कुछ समय पहले वेरका मिल्क प्लांट के बाहर इस संबंध में किसानों ने धरना भी दिया था।

विज्ञापन

इस प्रकार होंगे वेरका दूध के नए दाम

  •                                    पहले                                 अब
  • फुल टोंड                     52 रुपये प्रति किलो            54 रुपये प्रति किलो
  • स्टैंडर्ड टोंड                  46 रुपये प्रति किलो             48 रुपये प्रति किलो
  • टोंड                           42 रुपये प्रति किलो             44 रुपये प्रति किलो

इस प्रकार होंगे अमूल दूध के नए दाम

  •                                       पहले                                  अब
  • डायमंड                       61 रुपये प्रति किलो             63 रुपये प्रति किलो
  • गोल्ड                          57 रुपये प्रति किलो            59 रुपये प्रति किलो
  • ताजा                          47 रुपये प्रति किलो             49 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed