फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   verdict on ram rahim on 25 august in panchkula court, sadhvi rape case

25 अगस्त को पेशी पर राम रहीम ने लिखी FB पोस्ट, बोले- कोर्ट जरूर जाऊंगा

Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
verdict on ram rahim on 25 august in panchkula court, sadhvi rape case
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण केस में पंचकूला कोर्ट में पेशी को लेकर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पहली बार बोले। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी। इसमें बाबा ने लिखा कि सभी शांति बनाए रखें। हम कानून का सम्मान करते हैं, किया है और करते रहेंगे। हालांकि हम इस समय पीठ दर्द झेल रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को कोर्ट में जरूर पेश होंगे। हमें भगवार पर पूरा भरोसा है और मामले में उचित न्याय होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन

फैसला जो भी हो, डेरा प्रेमी अमन-शांति भंग नहीं करेंगे

verdict on ram rahim on 25 august in panchkula court, sadhvi rape case
Ram Rahim sexual harassment case
बता दें कि बुधवार को डेरा सच्चा सौदा सिरसा की पैंतालीस सदस्यीय कमेटी ने बुधवार देर शाम मलोट डेरे में प्रेसवार्ता की। इस दौरान कमेटी के सदस्य हरचरन सिंह इसां ने डेरा मुखी मामले में कहा कि फैसला चाहे जो भी हो, डेरा प्रेमी किसी तरह का गलत या अमन-शांति भंग करने वाला काम नहीं करेंगे।

हालांकि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह फैसला गुरु जी के पक्ष में ही होगा, मगर अगर फिर भी कुछ और फैसला आता है तो डेरा प्रेमी कोई गलत काम नहीं करेंगे। डेरा सच्चा सौदा की ओर से डेरा प्रेमियों को पूर्ण शांति बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि डेरा प्रेमियों में सीबीआई के खिलाफ भारी रोष है।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर डेरा प्रेमी अपनी मर्जी से पंचकूला पहुंच रहे हैं, जबकि डेरे की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। गिद्दड़बाहा के गांव लुहारा स्थित डेरे में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ब्लॉक जिम्मेदार सिकंदर सिंह धूलकोट ने आरोप लगाया कि पुलिस पंचकूला पहुंच रहे डेरा प्रेमियों को रास्ते में रोकने के हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed