{"_id":"648abce31dc8ba372d01c045","slug":"verbal-spat-between-akali-leader-sukhbir-badal-and-cm-bhagwant-mann-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सुखबीर बादल बोले-भगवंत मान का मानसिक संतुलन बिगड़ा, सीएम का जवाब-आपकी तरह पंजाब को नहीं लूट रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सुखबीर बादल बोले-भगवंत मान का मानसिक संतुलन बिगड़ा, सीएम का जवाब-आपकी तरह पंजाब को नहीं लूट रहा
Thu, 15 Jun 2023 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:56 PM IST
सार
आप नेता व शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर लिखा है कि सुखबीर जी, आप अपनी पार्टी का भोग डालने के बाद भी अहंकार में हो। महाराजा रणजीत सिंह के बाद भगवंत मान ही सबसे पसंद ज्यादा किए जाने वाले नेता हैं।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और सुखबीर बादल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने सीएम भगवंत मान पर जुबानी हमला बोला है। एक प्रोग्राम में मंच से सुखबीर ने कहा कि भगवंत मान मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस पर राजनीति गरमा गई है । सीएम ने इस मामले में ट्वीट कर जवाब दिया है। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी सुखबीर बादल पर सख्त टिप्पणी की है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा है कि यह देखें बादल भी साहब, बरनाला भी साहब, बेअंत सिह और कैप्टन भी साहब और मुझे यह लोग पागल कहते हैं। उन्होंने लिखा सुखबीर जी मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरे साथ पंजाब के लोग हैं। कम से कम मैं आपकी तरह पंजाब को तो नहीं लूट रहा है। अपनी पार्टी का भोग डालने के बाद भी आप अहंकार में हो।
विज्ञापन
ਆਹ ਦੇਖੋ ਪੰਜਾਬੀਓ..ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਬੌਖਲਾਹਟ ਜਾਂ ਦਿਮਾਗੀ ਸੰਤੁਲਨ ਖਰਾਬ.. ਬਾਦਲ ਵੀ ਸਾਹਬ ..ਬਰਨਾਲਾ ਵੀ ਸਾਹਬ...ਬੇਅੰਤ ਸਿੰਘ ਵੀ ਅਤੇ ਕੈਪਟਨ ਵੀ ਸਾਹਬ..ਮੈਨੂੰ “ਪਾਗਲ ਜਿਹਾ” …ਕੋਈ ਗੱਲ ਨੀ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਕੁਦਰਤ ਐ ..ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਲੋਕ ਨੇ ..ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਇਹ ਪਾਗਲ ਜਿਹਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਲੁੱਟਦਾ ਨਹੀਂ ਤੁਹਾਡੇ ਵਾਂਗ… pic.twitter.com/QPI9ljPalC
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 15, 2023
विज्ञापन
वहीं आप नेता व शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर लिखा है कि सुखबीर जी, आप अपनी पार्टी का भोग डालने के बाद भी अहंकार में हो। महाराजा रणजीत सिंह के बाद भगवंत मान ही सबसे पसंद ज्यादा किए जाने वाले नेता हैं। आपने ऐसा कर भगवंत मान का ही अपमान नहीं किया, बल्कि पंजाब के लोगों का भी अपमान किया है जिसे लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।