{"_id":"5727b28e4f1c1bce725cd1a1","slug":"vehicle-will-park-at-multi-level-parking-from-may-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीलेवल पार्किंग में 6 से पार्क होंगे वाहन, उद्घाटन 9 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीलेवल पार्किंग में 6 से पार्क होंगे वाहन, उद्घाटन 9 को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मल्टीलेवल पार्किँग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन 9 मई को होगा, लेकिन यह लोगों के लिए 6 मई को ही खुल जाएगी। छह मई को पार्किंग का ट्रायल शुरू हो जाएगा। 9 मई को प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं, जबकि मल्टीलेवल पार्किंग के खिलाफ सेक्टर-17 की बिजनेस काउंसिल विरोध कर रही है।
विज्ञापन
निगम के अनुसार छह मई को ही चालकों के लिए यह पार्किंग खोल दी जाएगी। यहां पर वाहन पार्क करने का शुल्क भी इसी दिन से लेना शुरू कर दिया जाएगा। पहले 4 घंटे का यहां पर कार पार्क करने का शुल्क 5 रुपये है, जबकि अगले हर घंटे का 5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अभी नगर निगम की ओर से तीन माह के लिए मल्टीलेवल पार्किंग चलाने के लिए मार्क कंपनी को अलॉट की गई है। नगर निगम का इस प्रोजेक्ट पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो चुका है।
विज्ञापन
देरी से पूरा हुआ है प्रोजेक्ट
साल 2013 में सुभाष चावला के मेयर कार्यकाल के दौरान तत्कालीन प्रशासक शिवराज पाटिल ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। उस समय अधिकारियों ने यह भी दावा किया था कि साल 2015 के अक्तूबर माह से पहले ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। निगम के अनुसार इस मल्टीलेवल पार्किंग में 950 वाहन पार्क हो सकते हैं।
विज्ञापन
ये हैं विशेषताएं
4.75 एकड़ में बनी।
1.41 एकड़ में लैंड स्केपिंग।
45 फुट 9 इंच पार्किंग लॉट की गहराई।
8 लिफ्ट हैं यहां पर।
एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर कंप्यूटराइज्ड टिकट काउंटर लगा।
चार वेंटीलेशन प्वाइंट बने।
आधुनिक फायर सेफ्टी उपकरण लगाए गए।
पूरी तरह से ऑटोमेटिक पार्किंग।