फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicle sold by imposing fake NOC of bank, arrested

बैंक की फर्जी एनओसी लगाकर बेच दी गाड़ी, गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicle sold by imposing fake NOC of bank, arrested
चंडीगढ़। बैंक की फर्जी एनओसी लगाकर एक व्यक्ति ने लोन पर ली गई गाड़ी किसी और व्यक्ति को बेच दी। मामले की जानकारी होने पर एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर (रिस्क एंड कंट्रोल) अमिताभ शर्मा ने सेक्टर-17 थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जीरकपुर निवासी प्रदीप सिंह कपूर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को बुधवार कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, प्रदीप सिंह कपूर ने 2015 में कार के लिए 16.37 लाख रुपये के लोन का आवेदन किया था। उसके बाद अक्तूबर 2016 में 2.38 लाख का टॉप-अप लोन भी लिया। रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथारिटी (आरएलए) के रिकार्ड पर भी यह पूरी प्रक्रिया दर्ज की गई है। इसके बावजूद आरोपी ने एचडीएफसी बैंक की जाली एनओसी हासिल कर गाड़ी किसी और को बेच दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed